लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली समेत पूरे देश में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर शराब की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सभी नियम तार-तार हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति खराब होती देख कुछ घंटों बाद ही कई दुकानों को बंद कराना पड़ा। इस मामले पर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
2 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
सोमवार को दिल्ली में 100 से अधिक शराब की दुकानें खुलीं। सुबह का नजारा ऐसा था कि लोग दूध लेने की जगह शराब की दुकानों पर दिखाई दिए। मुखर्जी नगर, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, माल रोड, दरियागंज समेत सभी जगहों की शराब की दुकान पर भारी भीड़ उमड़ गई। लंबे समय बाद दुकानें खुलने को लेकर लोग इस कदर उत्साहित थे कि सुबह ही घरों से निकल पड़े।
विज्ञापन
3 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
सुबह 8 बजे शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दुकान खुलते ही ऐसा लगा कि शराब खरीदने वाले लोग दुकान के भीतर ही प्रवेश कर जाएंगे। सभी दुकानों के बाहर अफरातफरी का माहौल था। इस भीड़ के बीच जिसे भी शराब की बोतल मिल गई तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। कई लोगों को तो शराब की जगह पुलिस के डंडे भी खाने पड़े और दुकान बंद होने पर निराशा हाथ लगी।
4 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी तो पुलिस को लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के समीप दुकान पर बल प्रयोग करना पड़ा। कई बार भीड़ को खदेड़ा भी गया, लेकिन लोग नहीं माने तो दुकान बंद करा दी गई।
विज्ञापन
5 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
इसी तरह दिलशाद गार्डन के नजदीक शराब की दुकान का नजारा था। यह स्थिति तब है जब कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोग संक्रमित हैं। शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही हर व्यक्ति मास्क लगाकर बाहर निकलेगा।
विज्ञापन
6 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
शराब के ठेके व दुकानों पर भीड़ बढ़ने से पिकेट हुई खाली
लॉकडाउन-3.0 में कुछ छूट देने के साथ ही सड़कों पर सोमवार को वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि बैरीकेड्स लगाकर जगह-जगह चेकिंग की जाएगी और लोगों को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। मगर दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
7 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
सड़कों पर बैरीकेड्स तो थी मगर बेरीकेड्स से पुलिसकर्मी गायब थे। कुछ जगह पुलिसकर्मी दिखे, मगर कहीं भी चेकिंग नहीं हो रही थी। लोग आराम से आ जा रहे थे। इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुबह के समय चेकिंग शुरू की थी, मगर शराब के ठेके व दुकान खुलने से भीड़ ज्यादा हो गई तो पुलिसकर्मी वहां व्यस्त हो गए।
8 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
अमर उजाला संवाददाता ने सोमवार दोपहर को कई जगहों का जायजा लिया। नेहरू प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट जाते हुए सीआर पार्क के पास पंपोज एंकलेव पर पुलिस पिकेट लगी हुई थी। यहां पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। वाहन बैरीकेडिंग्स से गुजर रहे थे।
9 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
इसके बाद हौजखास मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस पिकेट लगी हुई थी। यहां भी एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। तीसरी पिकेट आईआईटी के सामने मिली। यहां पर पिकेट पर एएसआई स्तर का पुलिसकर्मी खड़ा हुआ दिखाई दिया। मगर वह किसी को चेक नहीं कर रहे थे। इसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट तक कोई पिकेट नहीं थी।
10 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
आईजीआई एयरपोर्ट से वापसी में डीयर पार्क पर पिकेट पिकेट लगा रखी थी। यहां पर पुलिसकर्मी थे, मगर चेकिंग करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा था। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी पिकेट पर चेकिंग नहीं हो रही थी।
11 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
यही हाल महरौली-बदरपुर रोड का था। मूलचंद से आईटीओ तक कई पिकेट मिली। मगर चेकिंग कहीं नहीं हो रही थी। नई दिल्ली में भी पुलिसकर्मी चेकिंग करने की जहमत नहीं उठा रहे थे।
12 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
कुछ थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह के समय चेकिंग की गई थी। जब पता लगा कि शराब के ठेकों व जो दुकानें खुली है उन पर भीड़ हो गई है, इस कारण पुलिसकर्मियो को ठेकों पर भीड़ को संभालने व दुकानों को बंद करवाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए लगा दिया गया था।
13 of 14
liquor shop open
- फोटो : जी पाल
शराब की दुकान खुलने पर मचा घमासान, राजनीति गरमाई
लॉकडाउन-3.0 में शराब की दुकान खोलने व उमडने वाली भीड़ को लेकर दिल्ली सरकार ना केवल राजनीतिक पार्टियों के बल्कि व्यापारियों समेत सोशल मीडिया पर आम आदमी के निशाने पर आ गई है। भाजपा ने तो यहां तक कहा है कि शराब की दुकान खुलने से दिल्ली में 10 प्रतिशत कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला बढ़ जाएगा। भाजपा ने उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सरकार के इस फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग की है।
शराब की दुकान खुलने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन नेकहा कि इससे कोरोना वायरस संक्रमण का तेजी से फैलने की आशंका है। केंद्र की ओर से जारी नियमों का सख्ती से पालन हो इस पर दिल्ली सरकार को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। यह अच्छा मौका था शराब पीने की लत को छुड़ाने का। जब 40 दिन बिना शराब के रहा जा सकता है तो सिर्फ शराब से एक्साइज की ड्यूटी कमाने के लिए यह नुकसान करने वाला है। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह बेहद ही निंदनीय है। पीने वाले और पिलाने वाले यानी पिलाने की सुविधा देने वाले बराबर से जिम्मेवार है।
सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने पूरी दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य को हाशिए पर रख दिया। सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इंसान की जान से ज्यादा अरविंद केजरीवाल को कमाई चाहिए। दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शराब की दुकानों को खोलने के दिल्ली सरकार के फैसले की आलोचना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करे। इस बाबत बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।