वारदात मृतक के बड़े भाई के सामने हुई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत (23) को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला प्रशांत अपने परिवार के साथ भीम नगर, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार वेस्ट में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई पंकज कुमार और जयहिंद हैं।