प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए केंद्र सरकार सस्ती दर पर दिल्लीवालों को प्याज मुहैया करा रही है। इससे राजधानी वासियों को काफी राहत मिली है। केंद्र सरकार दिल्ली में 22 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेच रही है। हालांकि जैसे ही अमर उजाला डिजिटल की टीम ने वीडियो बनाना शुरू किया तो सरकारी कर्मियों ने शटर गिराकर इसकी बिक्री रोक दी है। और लंबी लाइन में लोग खड़े ही रह गए। आगे तस्वीरों में देखिए पूरा हाल और पढ़ें हर व्यक्ति को मिली कितनी प्याज...