फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार: कैसे टूटेगी कोरोना की साइकिल? घर जाने के लिए उमड़ा प्रवासी मजदूरों का जन सैलाब

Sun, 29 Mar 2020 01:06 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आनंद विहार बस स्टैंड: आईएसबीटी पर लगी भारी भीड़ - फोटो : PTI
देश में लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों को जाने वालों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। केंद्र व दिल्ली सरकार की ओर से किए गए राहत के तमाम इंतजाम कम पड़ते दिखाई दिए। क्योंकि दिनभर दिल्ली से गाजियाबाद तक बच्चों को गोद में लिए और सामान सिर पर लादे लोगों को कतारें देखने को मिलीं। दरअसल, यूपी सरकार की ओर से बसों का इंतजाम करने की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर जुट गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
बसों में चढ़ने की कोशिश करती भीड़ - फोटो : PTI
भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपील करनी पड़ी कि लोग जहां है वहीं रहें। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली-यूपी बार्डर स्थित गाजीपुर फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर लौटने की अपील की। भीड़ बढने पर यूपी रोडवेज की तरफ से कौशांबी डिपो तक लोगों को पहुंचने को कहा गया, जहां सभी का तापमान जांचकर बसों में रवाना किया।
विज्ञापन

3 of 5
बसों का इंतजार करते लोग - फोटो : PTI
शुक्रवार रात भर लोग एनचए-25, दिल्ली-मेरठ हाइवे, दिल्ली-मथुरा हाइवे, दिल्ली-नोएडा हाइवे, यमुना एक्सप्रेस वे होकर यूपी की तरफ जाते रहे। सुबह सूचना मिली कि यूपी सरकार लोगों को ले जाने के लिए बस का इंतजाम कर रही है। इसके बाद अचानक से गाजीपुर के नजदीक भीड़ बढ़ गई। बस दिखते ही लोग पर उसमें बैठने के लिए टूट पड़ते, जिसे संभालने के लिए पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी।

4 of 5
लाइन बना कर बसों में चढ़ते लोग - फोटो : PTI
इस दौरान न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रहा और न ही संक्रमण फैलने का। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोगों को पैदल जाना भी जारी रहा। यूपी सरकार ने गाजियाबाद से 200 बसें प्रदेश के कई हिस्सों में भेजने का फैसला लिया। शाम तक करीब सवा सौ बसें कौशांबी बस अड्डा, लालकुआं और यूपी गेट से रवाना की गईं। उधर, यूपी और दिल्ली की सीमा पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसों का इंतजार करते लोग - फोटो : PTI|
दिल्ली सरकार के इंतजाम:
  • सभी रैन बसेरों में दिया जा रहा दोपहर व रात का भोजन।
  • स्कूलों में रहने का इंतजाम करने के साथ दोपहर व शाम के खाने की व्यवस्था
  • हर स्कूल की जियो मैपिंग, पहुंचने में होगी सुविधा।
  • अगले महीने का 7.5 किलो तक राशन फ्री में बांटना शुरू।
  • निर्माण मजदूरों को 5000-5000 रुपये का भुगतान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें