फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Vihar Delhi: जहां तक जाएगी नजर, दिखेगी पलायन करने वालों की भीड़, मदद के लिए आगे आए कई हाथ

Sun, 29 Mar 2020 12:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
आनंद विहार बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन ने वैसे तो सभी को असहज कर दिया है लेकिन मजदूरों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। उनके सामने जीवन-मरण के हालात हैं। इसी के चलते पलायन ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों के बस अड्डों पर इतनी भीड़ जमा हो गई है कि लॉकडाउन के सभी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो पर जहां तक आपकी नजर जाएगी सिर्फ भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। इस दौरान लोगों को खाने-पीने की परेशानी न हो इसके लिए कई हाथ सामने आए हैं। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं अन्य जगहों पर भी जहां लोग पलायन कर रहे हैं उन्हें मदद करने के लिए कई हाथ सामने आ रहे हैं। देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 6
अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आनंद विहार में बसों के पास लगी जबरदस्त भीड़ - फोटो : social media
लॉकडाउन की घोषणा और घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंधित करने के बाद ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के रोजमर्रा के कामगार, दिहाड़ी मजदूर अपने पारिवार एवं मासूम बच्चों के साथ पैदाल अपने घर की ओर चल दिए।
विज्ञापन

3 of 6
अपने गांव तक जाने के लिए बसों की छत पर सफर करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दूर-दूर से पैदल चलकर दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे और कौशांबी बस अड्डे पहुंचे थके हुए लोगों को केएन पाण्डेय (पूर्व प्रभारी) कांग्रेस प्रचार समिति उत्तर प्रदेश एवं संयोजक- पुर्विया जन जागरण अभियान ने उन लोगों के बीच दूध, केला, सेव, बिस्कुट एवं ब्रेड बांटे।

4 of 6
अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आनंद विहार में बसों के पास लगी जबरदस्त भीड़ - फोटो : social media
कौशांबी बस डिपो की दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बड़ी संख्या में पैदल अपने गांव जाते लोग - फोटो : social media
लोगों की लाइन इतनी लंबी है कि कई मीटर तक सिर्फ भीड़ ही भीड़ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोई साधन नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में पैदल पलायन करते लोग - फोटो : social media
फरीदाबाद में मदद को आगे आए लोगों के हाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें