नैंसी और साहिल (फाइल फोटो)
- फोटो : नैंसी के फेसबुक पेज से
शादी के बाद से ही होने वाले झगड़े
पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ढाई साल पहले नैंसी और साहिल की मुलाकात रोहिणी में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। उस समय नैंसी ईवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नैंसी ने अपने परिवार को छोड़कर साहिल के साथ सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। 27 मार्च, 2019 को परिवार वालों के दबाव के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी होते ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया।