दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाकर दिल्ली आए प्रणव कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। अर्पित पैलेस होटल में आगजनी में मारे गए लोगों में एक प्रणव भी शामिल हैं। मूलरुप से बिहार की राजधानी पटना के निवासी प्रणव कुमार हैदराबाद में नौकरी करते हैं। वहीं उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात वे आफिस की मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने अर्पित पैलेस होटल में मुकाम लिया था। लेकिन आगजनी में शिकार हो गए। मंगलवार की देर शाम उनका पोस्टमार्टम हो चुका है। बुधवार को परिजन प्रणव के शव को लेकर पटना रवाना होंगे।
विज्ञापन
3 of 9
होटल अर्पित
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद आरएमएल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को ही उनका बेटा अपना जन्मदिन मनाकर दिल्ली आया था। इस दौरान प्रणव की मां का रो रोकर बुरा हाल है। मां के मुख से बस अपने लाल के लिए पुकार ही निकल रही थी। कई बार बेसुध होने के कारण पूरा परिवार उन्हें लेकर चितिंत हो उठा।
एम्स में होगा सभी शवों का लेपन
4 of 9
karol bagh fire
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के परिजन मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने शव लेपन की व्यवस्था की हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में मारे गए जो लोग बाहरी राज्य से हैं, उनके शव लेपन बुधवार को एम्स में कराए जाएंगे। इसके बाद ही परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
गहने देख बूढ़ी मां को पहचाना, मां-बेटा और बहन की मौत
5 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अर्पित पैलेस होटल की इस घटना में कुछ शव ऐसे भी अस्पताल पहुंचे हैं जो आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन शवों की पहचान करना बड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन मंगलवार को जब दिल्ली पुलिस कुछ केरल निवासी लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची तो उनमें से एक महिला ने बूढ़ी मां की पहचान उनके गहने देखकर की। ये मां 84 वर्षीय नलिनी अम्मा थीं।
विज्ञापन
6 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजनों ने जब और शवों की पहचान की तो जयश्री और विद्या सागर की पहचान भी हो गई थी। फॉरेसिंक विभाग के डॉ. तेजपाल के अनुसार तीनों मृतक के शरीर पर सोने के गहने थे। हाथ में ब्रासलेट के अलावा कानों में कुंडल, गले में चैन इत्यादि थी। इन्हीं की बदौलत शवों की पहचान हो सकी है। ये करीब 15 लोग एक शादी के लिए दिल्ली आए थे, जिनमें से दो लोग मुंबई चले गए।
विज्ञापन
7 of 9
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जबकि बाकी 13 लोगों को हरिद्वार में मां गंगा में डुबकी लगाने के बाद बाघा बार्डर देखना था। मंगलवार की सुबह तैयारी भी ऐसी ही थी, लेकिन आगजनी की घटना ने पूरे परिवार को झटका दे दिया। 10 लोग होटल से बाहर आने में कामयाब रहे, लेकिन तीन लोगों के अंदर फंसने के कारण इन्हें बचाया नहीं जा सका।
केरल के चार विभाग पहुंचे होटल, सभी को लिया साथ
8 of 9
केरल का ग्रुुप
- फोटो : अमर उजाला
केरल सरकार के संयुक्त सचिव एस श्याम कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें घटना की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने केरल सरकार को सूचना दी और वहां से निर्देश मिलने के बाद तत्काल दिल्ली में मौजूद चारों विभागों के सभी आईएएस अधिकारी, पुलिस जवान सहित पूरा महकमा पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़ा।
मंगलवार दिन भर ये अधिकारी आरएमएल अस्पताल में रहे और पीड़ितों के लिए हर प्रकार का इंतजाम करते रहे। राज्य सरकार की ओर से अपने लोगों के लिए इस त्वरित राहत को देख अस्पताल के डॉक्टर भी दंग थे। एस श्याम कुमार ने बताया कि बुधवार को एम्स में शवलेपन के बाद पूरे परिवार और शवों को हवाई यात्रा के जरिए केरल भेजा जाएगा।