दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। इस हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।