फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की से बेपनाह मोहब्बत करती हैं सपना चौधरी, लड़कों से क्यों करती हैं नफरत, वजह जान लें

Mon, 11 Feb 2019 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणवी डांसर से बिग बॉस कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। ज्यादातर वो अपने डांस और अपने लुक में प्रयोग करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कई बार वो अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस में लोगों ने उन्हें खासा पसंद किया था और इसी शो में उन्होंने लड़कों और प्यार के बारे में कुछ खुलासे किए थे जो हैरान करने वाले थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें लड़कों से नफरत है और दिलचस्प तो ये है कि उन्हें एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत है। जानिए क्या पूरा मामला....
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
जब सपना चौधरी बिग बॉस के घर में थीं तो हिना खान, प्रियांक शर्मा उनके अच्छे दोस्त थे। यही वजह है कि एक बार सपना ने अपने करीबी दोस्त प्रियांक शर्मा से कुछ निजी बातें शेयर की थीं। ये बातें न सिर्फ निजी थीं बल्कि भावनात्मक और हिला कर रख देने वाली थीं। सपना ने प्रियांक को अपने बचपन का एक किस्सा भी बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : Instagram
सपना ने कहा था, जब वह 9वीं क्लास में थीं तब से ही उन्होंने डांस परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। वह रात को शो करती थीं और दिन में स्कूल जाती थीं। वह क्लास में पीछे बैठती थीं और कई बार थकान की वजह से नींद भी आ जाती थी। सपना ने प्रियांक को बताया कि उनके टीचर तो उनके हालात जानते थे इसलिए कुछ नहीं कहते थे लेकिन उनका कोई दोस्त नहीं था। सब उनके बारे में चीप बातें करते थे।

4 of 5
sapna choudhary
इसके बाद उन्होंने प्रियांक को बताया कि उनकी दो बहनें भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। हालांकि दोनों के पतियों ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें छोड़ दिया। इसीलिए वह लड़कों पर भरोसा नहीं कर पातीं और उनसे नफरत करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लड़कों की इस आदत से नफरत है। वहीं वैलेंटाइन डे पर सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने बताया कि मैं सबके सामने इस बात का इकरार करता हूं, वो एक भोली-सी लड़की है जिसे मैं प्यार करता हूं। सपना ने यह मजाकिया वीडियो अपने ऐप के जरिए डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : Instagram
वह अपनी मां के साथ रहती हैं और सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि उनका शादी का कोई मन नहीं है, वह सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान लगाए हैं। सपना ने ये भी बताया कि वह बचपन में इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन पढ़ाई छूटने की वजह से ऐसा न हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें