Pankhuri Pathak
पंखुड़ी को सपा की कोर टीम में शामिल करने के पीछे अखिलेश यादव का उद्देश्य था कि इससे युवाओं का इनके पार्टी के प्रति नजरिया बदलेगा। पंखुड़ी करीब चार साल से सपा की फायरब्रांड नेता बनी हुई थीं। उनके कामों देखकर पिछले साल ही उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था। सपा की प्रवक्ता और पार्टी का युवा चेहरा पंखुड़ी पाठक ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद पंखुड़ी ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।