फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: युवक ने की अश्लील हरकत, लड़की ने फोटो खींच सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

Fri, 14 Feb 2020 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशनों व मेट्रो में महिला सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद चलती मेट्रो में एक युवती से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। हालांकि युवती ने मेट्रो में किसी से मदद नहीं मांगी, लेकिन आरोपी का फोटो लेकर घिटोरनी थाने में पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। आगे जानिए फिर युवती के साथ क्या हुआ और उसने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर क्या लिखा है....
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर उसने महिला हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी 24 वर्षीय युवती दिल्ली में नौकरी करती है। बुधवार शाम वह जोर बाग से येलो लाइन की मेट्रो पकड़ गुरुग्राम जा रही थी। वह सातवें कोच में आखिरी टू सीटर वाली सीट पर थी। उसके ठीक सामने मेट्रो का गेट था, जिसके पास ग्रे कलर की जैकेट और ब्लू जींस पहने एक युवक खड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उसके हाथ में एक बैग था, जिसे आगे की ओर लटका रखा था। पहले वह लगातार युवती को घूर रहा था। इसके बाद पीछे मुड़ा और उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी करीब एक मिनट तक ऐसा करता रहा और बाद में दूसरे कोच में चला गया।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : twitter
इसी दौरान युवती ने उसका फोटो ले लिया। उस वक्त मेट्रो सुल्तानपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास थी और शाम  6 बजकर 11 मिनट का समय था। हालांकि कोच में और भी सवारियां थी, लेकिन इस घटना से सहमी युवती ने किसी को नहीं बताया। मेट्रो रुकी तो आरोपी युवक दूसरे गेट से भाग गया। बाद में युवती घिटोरनी थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर बयां की आपबीती
पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पूरी घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर करते हुए आरोपी युवक का फोटो भी पोस्ट किया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में पोस्ट आने लगीं। दिल्ली महिला आयोग ने भी अपना ईमेल सोशल मीडिया पर देते हुए शिकायत करने करने को कहा है। वहीं, दिल्ली मेट्रो ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि इस घटना की निगरानी रखी जा रही है। मेट्रो में किसी भी प्रकार अप्रिय घटना होती है तो तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें