फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमलाः राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- शर्म करो इतनी घटिया राजनीति मत करो

Fri, 14 Feb 2020 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rahul gandhi kapil mishra - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 के दिन सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज उस घटना को एक साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में पूरा देश अपने वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। हालांकि इस बीच इस हमले को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल राहुल गांधी ने इस हमले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर तीन सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा है कि शर्म करो राहुल गांधी...
विज्ञापन

2 of 5
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आज सुबह ट्वीट किया, और तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा, आज हम पुलवामा हमले में मारे गए अपने 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो आइए हम कुछ सवाल पूछ लेते हैं-
1- इस हमले से किसको फायदा हुआ?
2- इस हमले की जांच में क्या निष्कर्ष निकला?
3- इस हमले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामी के लिए अब तक भाजपा सरकार में किसे जिम्मेवार ठहराया गया?


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
राहुल के इस ट्वीट पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जवाब दिया। कपिल ने लिखा, शर्म करो राहुल गांधी पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो शर्म करो।

4 of 5
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
इससे पहले सीआरपीएफ ने अपने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए भी ट्वीट किया था। सीआरपीएफ ने लिखा, "तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
इस आतंकी घटना की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीआरपीएफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पिछले साल पुलवामा में हुए भीषण हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि। वे असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें