मृतका की क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
पता लगा कि वह पांच वर्ष पहले घर खाली करके चले गए हैं। इसके बाद सुल्तानपुरी पुलिस को रोहिणी जिले से तीन पीसीआर कॉल मिलीं। सूचना दी गई कि वाई पाॅइंट, हनुमान मंदिर के पास जोंटी गांव के पास कंझावला रोड पर युवती नग्न अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस को बेलेनो कार का नंबर मिल गया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कॉलर से मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता लगा कि कार सेक्टर-एक, रोहिणी निवासी आशुतोष की है।