बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
युवती मामले की चश्मदीद: दिल्ली पुलिस
3 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हादसे में युवती के साथ एक और युवती थी। पुलिस ने उसे तलाश लिया है। 164 के तहत युवती का बयान दर्ज किया है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। युवती मामले की चश्मदीद है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी शुरुआती स्टेज पर जांच चल रही है।
4 of 10
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा
- फोटो : एएनआई
वहीं, सवालों के डर से दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 90 सेकंड में खत्म कर ही चलती बनी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है।
विज्ञापन
5 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गृह मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। कंझावाला मामले में कल गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह सचिव से इस मामले में मुलाकात हुई। शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त की किसी और मुद्दे पर चर्चा में बातचीत हुई है।
विज्ञापन
6 of 10
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले में आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने डीसीपी को बर्खास्त करने की मांग की है।
1. 'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'
2. 'घटना वाले मार्ग पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए'
3. 'जिस पुलिसकर्मी ने FIR में हल्की धाराएं लगाई उसे बर्खास्त किया जाए'
विज्ञापन
7 of 10
पुलिस ने बरामद की कार
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दिल्ली के कंझावला में नए साल वाले दिन एक युवती का नग्न हालत में शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई हिस्से क्षत-विक्षत हो चुके थे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक क्षतिग्रस्त स्कूटी भी पड़ी मिली। स्कूटी का फ्रंट राइट साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त था। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। मौके पर एक जूता पड़ा मिला।
8 of 10
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती की जानकारी जुटाई। जांच के बाद पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने एक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
9 of 10
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) से खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को बताया है कि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी। उन्होंने किशन विहार में एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी।
डर की वजह से वह मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने यह नहीं देखा कि युवती कार में फंस गई है। पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।