फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire Video: आग से घिरी इमारत, छत से कूदते रहे लोग, दिल्ली अग्निकांड के ये वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Wed, 03 Jun 2026 03:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
1 of 11
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की दुखद मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। 

घटना का विवरण
आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे दमकल विभाग को मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस भयावह आग और उसके बाद हुए हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मौत का आंकड़ा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं आया है, लेकिन मृतकों की संख्या 21 के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक अभी तक कुल 37 लोगों को रेस्टोरेंट से निकलकर अस्पताल भेजा गया है।


विज्ञापन

2 of 11
Delhi Restaurant Fire - फोटो : @attorneybharti
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स को तुरंत रवाना किया गया।
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
बचाव कार्य और हताहतों की स्थिति
शुरुआती खबरों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई थी।

 

4 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में सोमालिया और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी लोगों को पास के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल और मोदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
जान बचाने के प्रयास
इस दुखद घटना के दौरान, लोगों को आग की लपटों से बचने और इमारत से सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करने के लिए नीचे की ओर रजाइयां बिछाई गई थीं। कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर जान बचाई। हालांकि कूदने के दौरान वो घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने कहा, "सुबह 8:50 बजे हमें कॉल मिली थी...शुरुआत में 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया, उसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया...37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है...इमारत को पूरा सर्च कर लिया गया है..."
विज्ञापन

7 of 11
AAP नेता सोमनाथ भारती ने दी जानकारी - फोटो : @attorneybharti
आप नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आप नेता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।

8 of 11
पीएम मोदी फाइल फोटो - फोटो : PTI
दिल्ली अग्निकांड पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

9 of 11
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं। घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। उनकी तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"

10 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली के मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा कि "ये घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां पर हैं। तत्काल ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन ने प्रतिक्रिया दी है, BSES ने बिजली सप्लाई कट की। पुलिस के लोगों ने भी बहुत बचाव किया है और कुल 47 लोगों को बचाया गया है। 21 लोग हताहतता हुए हैं, सात से आठ लोगों की स्थिति गंभीर है। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार का पूरा तंत्र यहां बचाव कार्य में लगा हुआ है। समय पर सक्रियता के कारण इस आग पर नियंत्रण पाया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
होटल में ठहरे थे विदेशी
दरअसल, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं, बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे, आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों में कई विदेशी भी शामिल हो सकते हैं। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें