फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दीपक के बेटे के जन्मदिन पर चला जाता परिवार तो शायद बच जाती सबकी जान, मां ने दी थी निशांक को किडनी

Mon, 04 May 2026 02:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के विवेक विहार में हुए अग्निकांड का शिकार हुआ अरविंद जैन का परिवार दीपक के बेटे के जन्मदिन पर मानेसर चला जाता तो शायद सभी की जान बच जाती। लेकिन ऐन मौके पर दीपक के छोटे भाई निशांक जैन की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से कोई वहां नहीं जा पाया।
विज्ञापन
1 of 15
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। हादसे वाले दिन रविवार को दीपक के बेटे अनंत का जन्मदिन था। दीपक ने जन्मदिन मनाने के लिए हरियाणा के मानेसर में एक फॉर्म हाउस बुक किया था लेकिन ऐन मौके पर दीपक के छोटे भाई निशांक जैन की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से पूरा परिवार मानेसर नहीं जा पाया। एक परिजन ने बिलखते हुए कहा कि यदि परिवार पार्टी में चला जाता तो शायद हादसे का शिकार नहीं होता। 4 मई यानी सोमवार को आंचल का जन्मदिन था। निशांक ने पत्नी के जन्मदिन की तैयारी की हुई थी लेकिन सब खत्म हो गया।
विज्ञापन

2 of 15
विलाप करते हुए दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन - फोटो : पीटीआई
दीपक के कजिन संजय जैन ने बताया कि करीब 40 साल पहले उसके अंकल परिवार के साथ बागपत के टीकरी से दिल्ली आए थे। सीलमपुर के गौतमपुरी में इन्होंने परचून की दुकान खोली। दीपक और निशांक को पढ़ाया। 

 
विज्ञापन

3 of 15
विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद जैन के साले संजय जैन - फोटो : अमर उजाला
दीपक ने सीएस किया जबकि निशांक ने सीए कर लिया। दोनों की शादी हुई। दीपक की पत्नी सोनाली मल्टी नेशनल कंपनी में आईटी इंजीनियर है जबकि निशांक की पत्नी पंजाब एंड सिंध बैंक की आनंद विहार शाखा में मैनेजर थी। दोनों भाई एक साथ अपना काम करते थे। 

4 of 15
निशांक जैन, पत्नी आंचल जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
29 अप्रैल को दीपक और निशांक की मौसी इंदू जैन की बेटी की शादी थी। शादी से आने के बाद निशांक की तबीयत खराब हो गई थी। इस बीच दीपक भी एक मई को बेटे अनंत का जन्मदिन मनाने के लिए मानेसर चला गया। उसने परिवार से 2 मई को मानेसर पहुंचने के लिए कहा था। रात को 12 बजे सबको मिलकर केक काटना था। 
विज्ञापन

5 of 15
आंचल जैन और उनके डेढ़ वर्षीय बेटा आनु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सामान भी सभी ने पैक कर लिया लेकिन निशांक की तबीयत खराब होने पर प्रोग्राम कैंसिल हो गया। परिवार के मानेसर नहीं जाने पर रात 12 बजे वीडियो काॅल कर अनंत के जन्मदिन का केक काटा गया था। 
विज्ञापन

6 of 15
आग में मारे गए निशांक जैन के भाई दीपक जैन के सांत्वना देते हुए - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को दीपक की मौसी इंदू शादी की मिठाई लेकर उनके घर आई थीं। अनीता जैन ने बहन को रोकने का खूब प्रयास किया, लेकिन मेहमान होने की बात कर वह रात को ही घर से चली गईं।
विज्ञापन

7 of 15
अनीता जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां ने दी थी निशांक को एक किडनी...
किसी बीमारी की वजह से करीब साढ़े छह साल पहले निशांक की किडनी खराब हो गई थीं। उस समय उसकी जान के लाले पड़ गए थे। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कह दिया था। ऐन मौके पर निशांक की मां अनीता ने एक किडनी अपने बेटे को दी थी। 
 

8 of 15
निशांक जैन, पत्नी आंचल जैन और डेढ़ वर्षीय बेटा आनु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
करीब छह साल पहले ऑपरेशन के बाद ट्रांसप्लांट हुआ था। हालांकि उस समय आंचल ने भी कोशिश की थी लेकिन उसका ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ था। नम आंखों से परिजन इस बात का जिक्र कर रहे थे।

9 of 15
अरविन्द जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोस्त की मौत की खबर सुन दौड़े चले आए कैलाश
दिल्ली के विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद जैन और गाजियाबाद के बृज विहार में रहने वाले कैलाश जैन की आठ साल की दोस्ती का साथ अब छूट गया है। दोस्त की मौत की खबर सुनकर कैलाश जीटीबी अस्पताल दौड़े चले आए। अरविंद के साथ उनकी पत्नी अनीता जैन, छोटा बेटा निशांक जैन, बहू आंचल जैन और डेढ़ वर्ष के पोते की भी मौत हो गई।

 

10 of 15
आग में मारे गए लोगों की डेड बॉडी जीटीबी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एक कोने में बैठे कैलाश अरविंद जैन के साथ बिताए पलों को याद कर रहे थे। वर्ष 2018 में सूर्य नगर के जैन मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। कैलाश ने बताया कि सुबह जब फोन पर अनहोनी की खबर मिली तो कुछ समय तक समझ ही नहीं आया कि क्या करूं, कहां जाऊं। फिर अस्पताल दौड़ा चला आया। 
 

11 of 15
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एसी फटने से लगी आग, नौ की मौत
राष्ट्रीय राजधानी के बेहद पॉश विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। आग का कारण एसी में विस्फोट को बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा रविवार तड़के 3:48 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमों और दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

12 of 15
इमारत के पीछे की तरफ लोहे का जाल लगा है। - फोटो : जी पॉल
बचावकर्मियों ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि छह लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। दो बेटियों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। मृतकों में चार महिलाएं और डेढ़ साल का एक मासूम भी है। 

 

13 of 15
इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग - फोटो : पीटीआई
शाहदरा पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, विवेक विहार फेस-1 के बी-13 नंबर स्थित चार मंजिला इमारत में आठ फ्लैट हैं। इनमें अलग-अलग परिवार रहते हैं। प्रथम दृष्ट्या आग की शुरुआत पीछे बने दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से हुई। इस फ्लैट में नवीन जैन, पत्नी शिखा, दो बेटियों रक्षिता उर्फ परी और प्रियल के साथ रहते थे। 

 

14 of 15
शिखा जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों से शिखा की बुजुर्ग मां दर्शना व पिता अरुण जैन भी इलाज के लिए आए हुए हैं। आशंका है कि आग इनके फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी। इमारत में धुआं फैला, तो अफरातफरी मच गई। आग ने तेजी से ऊपर के फ्लैटों को भी चपेट में ले लिया। 

 
विज्ञापन

15 of 15
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग के बाद अंदर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
दमकलकर्मियों ने बताया, इमारत में पीछे के चार फ्लैटों में आग की तीव्रता अधिक थी। नौ शव बरामद कर पुलिस को सौंपे गए हैं। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें