फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे प्यारे जुड़वां बच्चे किसी को भी आ जाए प्यार, पिता ने सड़क पर छोड़ा, जानें क्यों

Sat, 19 Sep 2020 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सड़क किनारे खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 18 सितंबर की दोपहर को धूप और गर्मी बेतहाशा थी। गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल थे और ऐसे ही मौसम में एक शख्स अपने दो प्यारे बच्चों को तपती सड़क के किनारे छोड़ कर चला गया। सड़क पर आती-जाती गाड़ियां और पैदल लोग उन दो प्यारे मासूम जुड़वां बच्चों को देख तो रहे थे लेकिन कोई भी उनके पास नहीं आ रहा था। आखिर क्यों एक पिता अपने प्यारे बच्चों को छोड़कर चला गया देखें तस्वीरें और जानें वजह...
विज्ञापन

2 of 5
सड़क किनारे खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति शुक्रवार दोपहर अपने डेढ़ साल के दो मासूम बच्चों को एक कार्यालय के बाहर छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों को अपने साथ ले गयी और काफी प्रयास के बाद देर शाम बच्चों को उसकी मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क किनारे खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति की पहचान गंगा विहार निवासी नरेश के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह पांच शामनाथ मार्ग स्थित एक अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा और उनसे वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही उसने अधिकारी से वेतन दिलवाने की मांग की। उसने बताया कि उसके पास खाने पीने के लिए भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में वह अपने दो जुड़वां बच्चों की देखभाल व उनका पालन पोषण कैसे करे।

4 of 5
सड़क किनारे खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
लेकिन अधिकारी ने बताया कि यह उसके कार्यालय का मामला है और वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। नरेश अपने साथ जुड़वां बच्चों को भी लेकर आया था। कोई मदद नहीं मिलता देख वह बच्चों को लेकर कार्यालय से बाहर आया और उन्हें सड़क पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क किनारे खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को वहां देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को नरेश का मोबाइल नंबर मिला। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। पुलिस ने उसके घर का पता लेकर देर शाम बच्चों को उसकी मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें