केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस घटना को लेकर कहा कि, पीरागढ़ी की फैक्टरी में आग लगने का दुखद समाचार मिला। मैं आशा करता हूं कि बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मैं भगवान से घायलों के शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।