फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पर मंडरा रहा बिजली संकट, कभी भी हो सकता है ब्लैक आउट, ये है कारण

Sat, 26 May 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
black out in delhi
राजधानी में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में कभी भी ब्लैक आउट हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bad power - फोटो : bad power
एनसीआर के कई पावर प्लांट में कोयले की कमी होने से ब्लैक आउट होने का खतरा मंडरा रहा है। इस बारे में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 6
electricity
पीयूष गोयल को 17 मई को लिखे पत्र मेें सत्येंद्र जैन ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दिल्ली-एनसीआर के दादरी-1, 2 व बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले का स्टॉक कम है। कई प्लांट में कुछ ही दिन का स्टॉक बचा है।

4 of 6
सत्येंद्र जैन - फोटो : self
जैन ने लिखा कि कोयले की कमी का एक कारण पावर स्टेशन तक कोयला ले जाने के लिये रेलवे का रैक उपलब्ध नहीं होना भी है। ऐसे में कोयले की कमी से यदि उत्पादन प्रभावित हुआ तो हालात गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
coal
जैन ने गुजारिश की है कि गोयल के पास रेलवे मंत्रालय भी है। वह इस मसले में समस्या का समाधान करें। जैन ने बताया कि झज्जर पावर प्लांट में भी कोयले की किल्लत है। यदि जल्द आपूर्ति नहीं की गई तो दिल्ली में ब्लैक आउट के हालात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
summer
गर्मी में बढ़ रही है बिजली की मांग गर्मी के मौसम में राजधानी में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस मौसम में मांग करीब 7,000 मेगावाट तक पहुंच सकती है। पिछले साल गर्मी में दिल्ली में एक दिन में अधिकतम मांग 6500 मेगावाट के करीब रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें