स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह से आपसी रिश्तों खासकर पति-पत्नी के रिश्तों में दरार डाल रहा है इसका अंदाजा थानों में आए दिन मिल रही शिकायतों से लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद पुलिस के पास आया है जिसमें पति-पत्नी के बीच के झगड़े का कारण बनी है व्हॉट्सऐप डीपी।