फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'लगे रहो केजरीवाल' गाने पर लगाए ठुमके, जमकर उड़ा गुलाल, जश्न में डूबे 'आप' समर्थक

Wed, 12 Feb 2020 08:24 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
delhi election result 2020 - फोटो : अमर उजाला
लगे रहो, लगे रहो, लगे रहो केजरीवाल...दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी का ये चर्चित गीत मंगलवार को रुझान आने के साथ ही पार्टी कार्यालय और आप समर्थकों में गूंजता रहा। पार्टी कार्यकर्ता इस गाने पर जमकर नाच-गा रहे थे और राज तिलक की करो तैयारी, आ गए मफलरधारी... केजरीवाल जिंदाबाद, दिल्ली का बेटा कैसा हो, केजरीवाल जैसा हो, हनुमान जी से मिला आशीर्वाद, ये है केजरीवाल...जैसे नारे भी लगा रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं का जोश सुबह से देखने लायक था। जैसे-जैसे तस्वीर साफ होती गई आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में चारों ओर गुलाल ही गुलाल दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

3 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे को गुलाल लगाते, नाचते-गाते आप कार्यकर्ता इसे केजरीवाल के काम की जीत बता रहे थे। नकारात्मक राजनीति की हार और दिल्ली के केजरीवाल की जीत की बातें कर रहे थे। कोई पंजाब से आया था तो कोई हरियाणा से। कई लोग तो विदेशों से दिल्ली चुनाव के लिए पहुंचे थे। 
 

4 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 के बाद एक बार फिर डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न, नाच गाना और उत्साह दिखाई दे रहा था। तड़के 4 बजे से ही पार्टी कार्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारे से सजाया जा रहा था। कार्यालय के बाहर नए होर्डिंग भी लग चुके थे जिन पर लिखा था, राष्ट्र हित से जुड़े, टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। कार्यालय परिसर के बीचों बीच एक बड़ा मंच बनाया। 
विज्ञापन

5 of 11
मंच पर बोलते हुए केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
पिछली बार भी ऐसा ही  मंच सजाया गया था, जिस पर कई चेहरे अरविंद केजरीवाल के साथ जीत के बाद दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस बार उनमें से कई चेहरे मंच पर नहीं थे। कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव जैसे नेता पार्टी में अब नहीं हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह जब पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मंच से जीत की खुशियां कार्यकर्ताओं से साझा कीं और इसे काम की जीत बताया। 
 
विज्ञापन

6 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
पार्टी कार्यालय में लॉन में बड़ी स्क्रीन लगी थी, जिस पर चुनाव परिणाम के नतीजे दिखाई दे रहे थे। इन नतीजों को देखते हुए कार्यकर्ता किन-किन प्रत्याशियों को जीत मिली है, उसका भी आनंद ले रहे थे। एक तरह पार्टी कार्यकर्ता नाच गा रहे थे वहीं कुछ कार्यकर्ता सीटों के गुणा भाग में लगे थे। 
 
विज्ञापन

7 of 11
जीत पर मिठाई बांटते आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अपने कुछ बड़े नेताओं आतिशी और मनीष सिसोदिया के पिछड़ने को लेकर तनाव में भी थे,  लेकिन जैसे ही उनके बढ़त बनाने की सूचना मिली कार्यकर्ताओं में जोश आ गया और नाच गाकर खुशी व्यक्त की। पार्टी कार्यालय में कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे थे, जो बिजली और पानी का बिल लेकर आए थे और उसे लहरा कर दिखा रहे थे।  कुछ लोग बैनर लेकर आए थे. जिन पर रोचक नारे लिखे हुए थे। एक ने बैनर में लिख रखा था कि सैकड़ों सवालों का एक जवाब केजरीवाल।

8 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
पहला रुझान आते ही केजरीवाल पहुंचे कार्यालय
पहला रुझान सुबह 9 बजे आया था। इसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हंसते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ उनके पिता, पत्नी और बेटा भी थे। सभी ने मिलकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और दिल्ली वालों के अपार स्नेह व कार्यकर्ताओं की मेहनत का आभार जताया।

9 of 11
परिणाम से पहले आप कार्यालय पहुंचे समर्थक - फोटो : अमर उजाला
छोटे केजरीवाल ने बटोरा स्नेह, कार्यकर्ताओं ने लगाया गले
पार्टी की जीत पर खुशी से झूमे कार्यकर्ताओं का पूरा स्नेह छोटा केजरीवाल ने बटोर लिया। एक छोटा बच्चा आंखों पर चश्मा, कानों को मफलर से ढके और सिर पर आम आदमी जिंदाबाद की टोपी लगाए पार्टी कार्यालय पहुंचा तो हर कोई उसे गोद में लेने के लिए लपक पड़ा। 

10 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल के प्रति स्नेह और प्यार को छोटे केजरीवाल को दिया। एक साल तीन महीने का छोटा केजरीवाल सुबह से ही अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ केजरीवाल से मिलने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन

11 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक - फोटो : अमर उजाला
बच्चे का नाम अफयान है।  पिता राहुल ने बताया कि वह मयूर विहार में रहते हैं और उनका अपना कारोबार है। वह आम आदमी पार्टी प्रशंसक हैं। सुबह उन्होंने उम्मीद जताई कि आप की जरूर सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को केजरीवाल का रूप दिया था और उसे केजरीवाल से मिलवाना चाहता था। इसलिए सुबह ही उनके आवास पर गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें