फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: सीएम आतिशी, राहुल, बांसुरी समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, 70 सीटों पर मतदान जारी

Wed, 05 Feb 2025 12:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Delhi Election 2025 - फोटो : ani/pti
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दिल्ली के मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिल रहा है। सात बजे से ही मतदाता कतार में लगे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है।
विज्ञापन

2 of 12
सीएम आतिशी ने किया मतदान - फोटो : ani
मुख्यमंत्री आतिशी ने किया मतदान
दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने, "मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।"

दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है: सीएम आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, "दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा को चुनाव लड़वा रही है। एक ओर भाजपा की गुंडागर्दी है और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस का उन्हें पूरा समर्थन है।"
विज्ञापन

3 of 12
मनीष सिसोदिया ने किया मतदान - फोटो : ani
मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग किया मतदान
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया भी यहीं मतदान किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए वोट देने आया हूं। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए, अपने परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दिल्ली में बिजली और पानी के लिए वोट करें। ऐसी सरकार चुनें जो सबके लिए काम करे, ऐसी सरकार नहीं जो इधर-उधर की बातें और गुंडागर्दी करे।"

4 of 12
बांसुरी स्वराज - फोटो : ani
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
विज्ञापन

5 of 12
हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी नागरिकों और मतदाताओं को कहूंगा कि ये हमारे लिए अवसर नहीं है बल्कि ये हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि ये खास है। जो देश के लिए पीएम मोदी ने किया उन योजनाओं को इन्होंने(AAP) दिल्ली में लागू ही नहीं होने दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे तो भाजपा यहां(दिल्ली विधानसभा) का दायित्व संभालेगी। दिल्ली को एक शानदार राजधानी बनाने का काम हम फिर से शुरू करेंगे। "
विज्ञापन

6 of 12
राहुल गांधी ने किया मतदान - फोटो : ani
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। 
विज्ञापन

7 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ani
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया।

8 of 12
उपराज्यपाल ने किया मतदान - फोटो : ani
मतदान के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा, "आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। यह लोकतंत्र का उत्सव है, हर नागरिक जो मतदाता है, उसके लिए मतदान करना ज़रूरी है। मुझे लगता है कि दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है।

Delhi Election News In Hindi: प्रवेश वर्मा ने किया मतदान

9 of 12
प्रवेश वर्मा ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : ani
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरी अपील है कि कृपया घरों से बाहर निकलें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। दिल्ली देश की राजधानी है इसलिए हमें दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ें। पीएम मोदी के विज़न में एक ऐसी सरकार बनेगी जो उनकी सभी योजनाओं को यहां लेकर आएगी।"

Delhi Election News In Hindi: पत्नी संग मतदान करने पहुंचे उपराष्ट्रपति 

10 of 12
पत्नी संग मतदान केंद्र पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : ani
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा, "मतदान महान दान है। प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है। जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है। सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।"

11 of 12
परिवार संग प्रियंका गांधी ने किया मतदान - फोटो : @priyankagandhi
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए दिल्ली के मतदान केंद्र पहुंची। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"
विज्ञापन

12 of 12
परिवार संग मतदान करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/AAP
अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग किया मतदान
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी यहीं अपना वोट डाला। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।"

वहीं, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें