दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. युवाओं से लेकर बुजुर्गों-दिव्यागों तक में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Election In Delhi 2025
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पांच फरवरी (बुधवार) को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
3 of 7
Election Delhi 2025
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में वोट दिया जा सकता है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में 12 अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी है। इनमें से किसी एक दस्तावेज का पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर मतदान किया जा सकता है। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैक या पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरजीआई (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
4 of 7
Election Delhi 2025
- फोटो : अमर उजाला
फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, मनरेगा कार्ड, विधायक व संसद सदस्यों द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशेष दिव्यांग पहचान पत्र शामिल है। किसी मतदाता के घर वोटर सूचना पर्ची नहीं पहुंच पाई हो तो वे वोटर हेल्पलाइन एप, दिल्ली के सीईओ कार्यालय के वेबपोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं और वोटर सूचना पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Election In Delhi 2025
- फोटो : अमर उजाला
नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, वीडियो रिकॉर्डिंग व रील पर भी रोक
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का पालन करना सभी उम्मीदवारों, दलों और मतदाताओं के लिए अनिवार्य है। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना और सभी मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
6 of 7
Election In Delhi 2025
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों से अपेक्षा की जाती है कि वह नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदान के लिए हर बूथ पर बारिश, धूप से बचने के लिए शेड, पानी, बच्चों के लिए क्रेच और व्हील चेयर की सुविधा दी है। साथ ही, पैरा मेडिकल टीम भी तैनात रहेंगी। बांस-बल्ली लगाकर महिलाओं के लिए अलग लाइन की भी व्यवस्था की गई है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े
कुल मतदान केंद्र- 13,766
केंद्र में नियुक्त कर्मचारियों की संख्या- चार
चुनाव में तैनात कुल कर्मचारी-1,09,955
पोलिंग ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी- 68,733
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात- 220 कंपनियां
होम गार्ड के जवान- 19,000
दिल्ली पुलिस के जवान- 35,626
ईवीएम रखी गई है तैयार कुल सेंट्रल यूनिट (सीयू)- 20,692
बैलेट यूनिट (बीयू)- 21,584
वीवीपैट- 18,943
11 जिलों में बने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर- 19