फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ कौन-कौन, कोई 9 रुपये लेकर, कोई उधार लेकर, कहीं सगे भाई बहन ने भरा पर्चा

Wed, 22 Jan 2020 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
arvind kejriwal - फोटो : पीटीआई
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट पर फक्कड़ भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे। नई दिल्ली सीट से नामांकन करने वालों में से किसी की 9 रुपये तो किसी की दो हजार रुपये की संपत्ति है। इतना ही नहीं, केजरीवाल को हराने के लिए सगे भाई बहन ने भी ताल ठोकी है। जानिए नई दिल्ली सीट जिस पर सबसे ज्यादा आवेदन भरे गए हैं, वो लोग कौन-कौन हैं...
विज्ञापन

2 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
नंद नगरी निवासी 29 वर्षीय बीरवती ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कराया है। उनकी कुल संपत्ति 2 हजार रुपये है। नंद नगरी से ही निर्दलीय प्रत्याशी सरिता की कुल संपत्ति 5 हजार रुपये है। सुल्तानपुरी निवासी 35 वर्षीय यशोदा ने अपने एफिडेविट में कुल संपत्ति 7 हजार रुपये घोषित की है। भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी के प्रत्याशी अशोक ज्ञानी ने कुल संपत्ति 25 हजार बताई है। बीरवती के भाई ललित कुमार ने सीएम से ठीक 15 मिनट पहले अपना पर्चा दाखिल कराया। ललित का टोकन नंबर 44 था, जबकि केजरीवाल को टोकन नंबर 45 मिला था। ललित ने कहा कि वह आम आदमी के नाम पर वाहवाही लूटने वाले अरविंद केजरीवाल को इस चुनाव में पटखनी देना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नामांकन के लिए इंतजार करते केजरीवाल - फोटो : ANI
9 रुपये लेकर कर्नाटक से आए चुनाव लड़ने
कर्नाटक से नामांकन दाखिल करने आए स्वामी वेंकटेश्वर ने बताया उनके पास पांच रुपये का एक और दो रुपये के दो सिक्के हैं। यही उनकी कुल संपत्ति है। उन्होंने तीन नामांकन दाखिल किए हैं, ताकि अगर किसी भी तरह की खामी होने पर कोई निरस्त हो जाए तो उनका नाम चुनाव से बाहर न हो।

4 of 6
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
दोस्त से लिया उधार
टीपू सुल्तान पार्टी के प्रत्याशी विशाल घनश्याम घोबाले बवाना के रहने वाले हैं, लेकिन चुनाव नई दिल्ली से लड़ रहे हैं। उनके पास न मकान है, न गाड़ी। न जेवरात है और न ही कोई बैंक खाता। दोस्त से 70 हजार रुपये उधार लेकर वह केजरीवाल को चुनौती देने उतरे हैं। उनका कहना है कि इस बार वोटों का बंटवारा होगा, क्या पता किसकी किस्मत चमक जाए?
विज्ञापन

5 of 6
नामांकन भरने पहुंचे अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति से ज्यादा बैंक कर्ज
निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार पेशे से एलआईसी एजेंट हैं। इनकी कुल संपत्ति 25 हजार रुपये है, जबकि 39 हजार रुपये का बैंक कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दर्जन भर पार्टियां भी मैदान में
नई दिल्ली सीट से आप, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलियों के अलावा दर्जनभर से ज्यादा पार्टियां मैदान में हैं। इनमें बसपा, विजय भारत पार्टी, राइट टू रिकॉल पार्टी, अनजान आदमी पार्टी, बहुजन द्रविड़ पार्टी, जन आवाज विकास पार्टी, विश्व शक्ति पार्टी, ऐहरा नेशनल पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, हिंदुस्तान जनता पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, जनाधार नेशनल पार्टी, टीपू सुल्तान पार्टी और भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें