फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शराब खरीदने के लिए जरूरी है ई-टोकन, फिर भी कोई पत्थर तो कोई हेलमेट रख कतार में लगा

Fri, 08 May 2020 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शराब की दुकानों के बाहर कुछ इस तरह लगी कतारें - फोटो : एएनआई
दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए अब ई-टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। सरकार ने यह फैसला शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ को ध्यान में रखकर लिया है, ताकि दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी की है। इस लिंक पर जाकर इच्छुक व्यक्ति अपनी जानकारी भरकर शराब खरीदने का समय ले सकता है। व्यक्ति के मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा। हालांकि इन सबके बावजूद शहर के कई स्थान पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे से ही लंबी कतारें लग गई थीं। कहीं-कहीं तो लोग सामाजिक दूरी के लिए बने गोलों में पत्थर, हेलमेट, बोतलें और बोरे आदि रखकर दूर बैठे दिखाई दिए। देखें तस्वीरें और लाइन में लगे लोगों का क्या कहना है ये भी जानें, साथ ही जानें किस लिंक पर जाकर ई-कूपन मिल सकता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शराब की दुकानों के बाहर कुछ इस तरह लगी कतारें - फोटो : एएनआई
दिल्ली के वसंत विहार में एक शराब की दुकान के बाहर लोगों ने अपनी जगहों पर हेलमेट, बोतल, बैग और बोरी इत्यादि से लाइन बनाया। वहीं गोल मार्केट में एक शराब की दुकान के बाहर लोगों की काफी भीड़ दिखी। पुलिस लोगों को यहां से हटा रही है क्योंकि सरकार ने इसके लिए ई-टोकन जारी किया है इस टोकन के जरिए ही अब लोग शराब खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
शराब की दुकानों के बाहर कुछ इस तरह लगी कतारें - फोटो : एएनआई
शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। इस पर एक ग्राहक ने कहा कि, सुबह 5 बजे से आया हूं,अब पुलिस यहां से सबको हटा रही है। यहां आकर पता चला कि अब टोकन के द्वारा शराब मिलेगी। लेकिन जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो इतने पढ़े नहीं है तो वो कैसे करेंगे तो इसके बारे में सरकार को थोड़ा सोचना चाहिए।

4 of 5
शराब की दुकानों के बाहर कुछ इस तरह लगी कतारें - फोटो : एएनआई
हालांकि अशोक नगर में लोगों ने शराब की दुकान के बाहर ई-कूपन के जरिए शराब खरीदी। ऐसे ही अन्य कई इलाकों में भी लोग ई-कूपन लेकर शराब खरीदने पहुंचे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन-3 में केंद्र सरकार की रियायतों के अनुसार ही प्रदेश में कुछ ढील दी है। इसमें कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकानों को खोलने की भी छूट मिली है। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली में स्थित करीब 200 दुकानों खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब की दुकानों के बाहर कुछ इस तरह लगी कतारें - फोटो : एएनआई
दुकानों के खुलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की शिकायतें आ रही थीं। दिल्ली सरकार ने दो सौ दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया था लेकिन दुकानों पर भीड़ के कारण 50 दुकानें ही खुल पा रही थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए ई-कूपन सिस्टम से शराब बिक्री कराने का फैसला लिया है। 
सरकार ने जारी की लिंक, मोबाइल पर आएगा ई-कूपन
दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है। शराब खरीदार इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब दुकान पर जाने का समय ले सकते हैं। खरीदार के मोबाइल पर दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन भेजा जाएगा। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी दुकान का पता सहित नाम अंकित करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें