दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए अब ई-टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। सरकार ने यह फैसला शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ को ध्यान में रखकर लिया है, ताकि दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी की है। इस लिंक पर जाकर इच्छुक व्यक्ति अपनी जानकारी भरकर शराब खरीदने का समय ले सकता है। व्यक्ति के मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा। हालांकि इन सबके बावजूद शहर के कई स्थान पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे से ही लंबी कतारें लग गई थीं। कहीं-कहीं तो लोग सामाजिक दूरी के लिए बने गोलों में पत्थर, हेलमेट, बोतलें और बोरे आदि रखकर दूर बैठे दिखाई दिए। देखें तस्वीरें और लाइन में लगे लोगों का क्या कहना है ये भी जानें, साथ ही जानें किस लिंक पर जाकर ई-कूपन मिल सकता है...