फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC बस में बैठकर ड्राइवर ने मौत से ठीक पहले बनाया शॉक करने वाला वीडियो, फिर जहर खाकर दी जान

Thu, 03 May 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dtc driver - फोटो : अमर उजाला
भजनपुरा इलाके में डीटीसी बस के परिचालक ने लाइव वीडियो बनाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक चालक पीड़ित को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
dtc driver
मृतक की शिनाख्त कमल सिंह (39) के रूप में हुई है। खुदकुशी से पूर्व कमल ने वीडियो में दो महिलाओं और एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कमल का आरोप है कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये वसूल चुके हैं और अब 10 लाख रुपये की मांग रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दिया और मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर उसकी छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
dtc driver - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, कमल परिवार के साथ खिचड़ीपुर गांव में रहता था। परिवार में मां, तीन भाई व दो बहनें हैं। कमल डीटीसी में कंडक्टर (परिचालक) था। फिलहाल उसकी तैनाती नोएडा डिपो में थी। मंगलवार सुबह उसकी ड्यूटी रूट संख्या-33 (नोएडा से भजनपुरा) की बस पर थी। बस सुबह करीब 6.30 बजे भजनपुरा टर्मिनल पहुंची। इसी दौरान वहां खड़ी बस में कमल ने वीडियो बनाया और कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। इधर, जैसे ही कमल की तबीयत बिगड़ी, चालक फौरन ऑटो में बैठाकर उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 of 6
gtb hospital
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमल के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल में पुलिस को दो वीडियो क्लिप बरामद हुए। एक मरने से ठीक पहले 39 सेकंड का था। उसमें कमल ने दो महिलाओं और एक युवक का जिक्र करते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें बताया। दूसरा वीडियो किसी दूसरे दिन का था। उसमें भी कमल ने सुसाइड करने और मौत के लिए तीनों को जिम्मेदार बताया था। वहीं, मृतक ने घर में एक सुसाइड नोट का भी जिक्र किया था। पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
MMS Video in bathroom
- पांच लाख ऐंठने के बाद 10 लाख की हो रही थी डिमांड हिंदी में लिखे चार पेज के सुसाइड नोट में कमल ने मोनू नामक एक युवक पर पूरी साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसमें लिखा कि मोनू नंद नगरी बस डिपो में बस चालक है। मोनू ने उसे अपनी दो जानकार महिलाओं से मिलवाया था। नोट में कमल ने उनके नामों का जिक्र किया है। मोनू ने दोनों महिलाओं के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद तीनों मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। कमल का आरोप है कि तीनों ने उसे ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये वसूल लिए और अब वह 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
- वीडियो अपने स्टाफ और परिवार को भेजी कमल ने सुसाइड करने से पूर्व वीडियो अपने मित्रों, स्टाफ और परिजनों के पास भेजी थी लेकिन वीडियो देर से मिलने की वजह से समय पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इधर, पुलिस ने वीडियो क्लिप कब्जे में लेकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर कमल का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें