फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बुर्के वाली महिला ने चला दीं दनादन गोलियां, खुद को बता रही थी गैंगस्टर की बहन, वीडियो वायरल

Tue, 24 Nov 2020 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बुर्के में महिला ने चलाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बुर्के वाली महिला का दनादन गोलियां चलाते हुए वीडियो वायरल हो गया। महिला खुद को गैंगस्टर नासिर की बहन बताते हुए एक दुकान के शटर पर गोलियां चला रही है। इसके बाद वह एक अन्य शख्स के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला नुसरत (30) को गिरफ्तार कर लिया। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
बुर्का पहने महिला ने चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात 18 नवंबर को चौहान बांगर गली नंबर-4 में हुई। वीडियो में दिखता है कि एक बाइक पर बुर्के में एक महिला वहां पहुंचती है। महिला गांजे और शराब के नशे में थी।
विज्ञापन

3 of 5
महिला ने चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
बाइक से उतरते ही वह पिस्टल निकालकर वह बंद दुकान के बाहर खड़ी होकर पहले गालियां देती है। इसके बाद वह पिस्टल से चार-पांच गो लियां चलाती है। बाइक सवार उसे रोकने का प्रयास करता है तो वह दोबारा गोलियां चलाती है। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियां देने के साथ खुद को गैंगस्टर नासिर की बहन बताती है। बाद में वह बाइक पर बैठकर चली जाती है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

4 of 5
woman fire in air - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस ने महिला को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान महिला नुसरत ने बताया कि उसका पति भी इलाके का बदमाश है। आरोपी ने बताया दुकानदार उसके एक दोस्त का मोबाइल ठीक करके नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
woman fire in air - फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर उसने 36 हजार रुपये की एक पिस्टल खरीदकर नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने पिस्टल कहां से मंगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें