garima murder
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि महिला डॉक्टर के गले पर किसी धारदार हथियार से कट का निशान मिला था। मृतका की शिनाख्त राजेंद्र नगर, गोरखपुर, यूपी निवासी डॉ. गरिमा मिश्रा (29) के रूप में हुई। वह दिल्ली में रहकर एमडी के लिए कोचिंग कर रही थी। गरिमा के फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त बहराइच निवासी डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी फरार था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक टीम को बहराइच रवाना कर दिया था। शुरुआती जांच के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अब चंद्र प्रकाश से पूछताछ के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है।