फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर हत्याकांडः जानिए उस रात का पूरा घटनाक्रम, अपूर्वा ने पुलिस को बताई हर बात 

Fri, 03 May 2019 10:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में अपूर्वा ने पुलिस को कुछ नई बातें बताई हैं। अपूर्वा ने 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक के पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा किया है। जिसमें कई ऐसी बातें सामने आई हैं जो अब तक लोगों को नहीं पता थीं।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शेखर और पत्नी अपूर्वा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
उसने बताया कि रोहित, उसकी मां उज्ज्वला और अन्य रिश्तेदार 10 अप्रैल को उत्तराखंड के काठगोदाम चले गए थे। वह सभी 15 अप्रैल को रात करीब 9.45 बजे दिल्ली लौटे थे। अपूर्वा ने बताया कि उसने ये गौर किया कि रोहित और वह महिला दोनों ही नशे में थे। मैंने रोहित को खाना दिया और फिर बाद में हम दोनों साथ में ऊपर बेडरूम में चले गए। रात करीब 10.45 बजे मेरी सास उज्ज्वला और कुछ अन्य रिश्तेदार भोजन के लिए आए। इसलिए मैं और रोहित रात लगभग 11.30 बजे तक उन लोगों के ही साथ रहे।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा ने बताया कि उसने आधी रात को खाना खाया और फिर कुछ देर के लिए टीवी पर सावधान इंडिया देखा। रात करीब 12.45 पर वह पहली मंजिल स्थित रोहित के कमरे में गई। उस वक्त वह सो रहा था लेकिन फिर दोनों ने बात करनी शुरू की। अपूर्वा ने रोहित से महिला के बारे में पूछना शुरू कर दिया कि क्या उसने महिला के साथ शराब पी, लेकिन वह इस बात पर नाराज हो गया जब अपूर्वा ने पूछा कि क्या दोनों ने एक ही ग्लास से शराब पी?

4 of 7
रोहित की पत्नी अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्वा ने पुलिस को बताया रोहित के गुस्सा होने पर उसने रोहित को मारना शुरू किया। वह पहले ही रोहित पर बैठ चुकी थी और फिर उसने रोहित का गला दबाना शुरू कर दिया। फिर बाद में उसने रोहित का मुंह तकिए से दबा दिया।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया, कि जब उसे यह संतोष हो गया कि रोहित जिंदा नहीं है तब वह कमरे से बाहर चली गई। उसने यह सोचा कि उसके पति की मौत हार्ट अटैक की तरह ली जाएगी। उसने ये कबूल किया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह सो नहीं सकी और यह सोचती रही कि उसने ये क्या कर दिया। हालांकि उसी समय वह ये भी सोच रही थी कि वह कितने दिनों बाद आजाद हुई है। वह खुद को आजाद महसूस कर रही थी। उसने सोचा, मैंने अपनी जिंदगी की भलाई के लिए रोहित को निकाल दिया। वह मेरे दुखों का प्रमुख कारण बन गया था।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
अगले दिन वह सुबह 11 बजे अपने कमरे से निकलकर आई। उसने बताया, 'मैं इंतजार करती रही कि कोई रोहित के कमरे में जाए और उसकी मौत का पता लोगों को चले। मैं खुद वहां जाने से डर रही थी।' कोई वहां नहीं गया तो शाम 4 बजे मैंने घर के नौकर गोलू को रोहित को जगाने के लिए कहा। गोलू रोहित के कमरे में पहुंचा तो देखा कि रोहित के नाक से खून निकल रहा था। रोहित को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपूर्वा और जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार अपूर्वा को यह बात स्पष्ट थी कि उसने क्या किया है। अपूर्वा ने बताया, मैंने रोहित को मार दिया क्योंकि वह क्रूर था, अविवेकी था और मुझे प्यार भी नहीं करता था। हम अक्सर ही उसके अफेयर को लेकर लड़ते थे लेकिन उस बारे में लज्जित होने की बजाय उसने उस रिश्ते का दंभ भरना शुरू कर दिया। रोहित मेरे अभिभावकों की बेइज्जती करता था और उसकी मां हमेशा मुझे ताने मारती थीं। ये वो जिंदगी तो नहीं थी जिसकी मैंने कल्पना की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें