देश-दुनिया में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा की। लोगों ने घरों-दुकानों में पूजन के बाद एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूजा खत्म होने के बाद बच्चों-बड़ों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इस दौरान दूधिया रोशनी से आकाश जगमगा उठा है। दिल्ली में घर रोशनी से सराबोर हैं। लगातार आतिशबाजी का भी जोर चल रहा है। गली-मोहल्लों में लड़ियों की रोशनी से घर जगमगा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Gurdwara Bangla Sahib in Delhi
- फोटो : एएनआई
बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के अवसर पर दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब को रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर भक्त यहां मोमबत्तियां और दीये जलाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कुतुबमीनार पर लेज़र लाइट शो
- फोटो : एएनआई
कुतुबमीनार पर लेज़र लाइट शो
दिवाली के मौके पर दिल्ली की कुतुबमीनार पर लेज़र लाइट शो किया गया।
4 of 7
अक्षरधाम मंदिर में पूजा की गई
- फोटो : एएनआई
दिवाली के मौके पर दिल्ली के बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पूजा की गई। दिवाली के अवसर पर दिल्ली स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को दीयों और लाइटों से से सजाया गया है।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइटों से सजा ष्ट्रपति भवन
5 of 7
राष्ट्रपति भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया
- फोटो : एएनआई
दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रही हैं इमारतें
- फोटो : एएनआई
दिवाली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न इमारतें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रही हैं। वीडियो साउथ एक्सटेंशन से है।