फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मिड-डे मील में मिली तीन मरी चुहिया, खाते ही बच्चों को होने लगी उल्टी

Sat, 18 Feb 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
म‌िड डे मील में म‌िला चूहा 9 बच्चे बीमार, स‌िसोद‌िया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के देवली स्थित गर्वनमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील (पूरी-सब्जी) खाने से छठवीं, सातवीं आठवीं के 9 बच्चे बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
म‌िड डे मील में म‌िला चूहा 9 बच्चे बीमार, स‌िसोद‌िया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
मिड-डे मील खाने के एक घंटे के बाद छात्रों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें मालवीय नगर स्थित पं. मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खाने में तीन चुहिया मरी हुई थी। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मिड डे मील सप्लायर के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है, उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
म‌िड डे मील में म‌िला चूहा 9 बच्चे बीमार, स‌िसोद‌िया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के मामले में इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों व डॉक्टरों से बात की गई है सभी बच्चे ठीक है। शुक्रवार से हमारे अफसरों की देखरेख में ही मिड-डे मील का खाना तैयार होगा। बीमार बच्चों का हालचाल लेने के लिए सिसोदिया अस्पताल भी पहुंचे। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार मिड-डे मील में चुहिया मिलने का मामला संगम विहार के देवली के गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।

4 of 5
म‌िड डे मील में म‌िला चूहा 9 बच्चे बीमार, स‌िसोद‌िया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 3:40 पर जैसे ही बच्चों को पूूरी सब्जी का खाना दिया गया उसके एक घंटे बाद ही उन्हें उल्टी होने लगी। मामला गंभीर होने पर 100 नंबर पर पुलिस कॉल की गई। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म‌िड डे मील में म‌िला चूहा 9 बच्चे बीमार, स‌िसोद‌िया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
इस मामले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोबड़िया ने घटना की निंदा की है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। वहीं गर्वनमेंट स्कूल टीचर एसोसिएशन के महासचिव अजय वीर ने इसे सरकार की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के साथ ही शिक्षकों की सेफ्टी को लेकर दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें