दिल्ली में सीएनजी भरते समय ट्रक का सिलिंडर फट गया। हादसे में तीन पंप कर्मियों की मौत हो गई। एक परिवार का दावा है कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़ा रहा। लेकिन कोई अस्पताल लेकर जाने वाला नहीं था।
विज्ञापन
1 of 11
Delhi CNG Station Blast
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई दिल्ली के टीकरी कलां, मुंडका में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार को हुए धमाके में जान गंवाने वाले और घायल कर्मचारियों के परिजनों ने राहत और बचाव व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें अपने अपनों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किल हुई। एक परिवार का दावा है कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खून से लथपथ पड़ा रहा।
25 वर्षीय मनीष के परिवार वालों ने उसे उस फ्यूल पंप पर घायल हालत में पाया, जहां धमाका हुआ था। मनीष के चाचा विजय प्रसाद ने बताया कि मनीष करीब आधे घंटे तक वहीं पड़ा रहा और उसका काफी खून बह चुका था। उन्होंने कहा कि परिवार को फोन पर सूचना मिली थी कि सिलिंडर फटने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
2 of 11
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने भाई, भतीजे और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रसाद के मुताबिक, मनीष को अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था और स्टेशन के कर्मचारी वहां से जा चुके थे। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, धमाके में मारे गए तीन कर्मचारियों में मनीष भी शामिल था। अन्य मृतकों की पहचान 34 वर्षीय ब्रह्मजीत और 30 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। दोनों निजामपुर के रहने वाले थे और स्टेशन पर काम करते थे।
4 of 11
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
मनीष करीब तीन साल से सीएनजी स्टेशन पर काम कर रहा था। वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपनी शिफ्ट के लिए पहुंचा था। हादसा दोपहर बाद उस समय हुआ, जब स्टेशन पर एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 11
दिल्ली टिकरी कलां के सीएनजी पंप में इसी ट्रक में सीएनजी भरते समय हुआ ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
टूट गई भाई ब्रह्मजीत-अक्षय की जोड़ी
ब्रह्मजीत और घायल कर्मचारी अक्षय के रिश्तेदार आदित्य ने बताया कि दोनों भाई करीब दो साल से सीएनजी स्टेशन पर काम कर रहे थे। धमाके में ब्रह्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय गंभीर रूप से घायल है। आदित्य के अनुसार, अक्षय की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अंदरूनी चोट भी लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। निजामपुर में रहने वाले परिवार को धमाके की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
6 of 11
टीकरी कलां हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
पुलिस का दावा-वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे
परिजनों का आरोप है कि उनके घटनास्थल पर पहुंचने के समय न पुलिस थी और न एंबुलेंस। उन्हें घायलों को खुद बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि, पुलिस का दावा है कि धमाके की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इनमें बाहरी जिले के डीसीपी विक्रम सिंह, एसीपी नरेश सोलंकी और मुंडका थाना प्रभारी गुलशन नागपाल शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 11
टीकरी कलां हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली में सीएनजी भरते समय ट्रक का सिलिंडर फटा, 3 पंप कर्मियों की मौत
बाहरी दिल्ली के टीकरी कलां में बुधवार को सीएनजी भरते समय ट्रक के सिलिंडर बॉक्स में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें सीएनजी स्टेशन के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मनीष (25), ब्रह्मजीत (34) और सनी (30) के रूप में हुई है। तीनों इसी स्टेशन पर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ।
8 of 11
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
ट्रक में सीएनजी के छह सिलिंडर लगे थे। धमाके के बाद तीन सिलिंडर अलग हो गए, जिनकी चपेट में छह लोग आ गए। घायलों को पंप मालिक ने सीडी ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
9 of 11
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
एक घायल ने सीडी ग्लोबल अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों में सुरजीत, संजय और विपिन शामिल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में ओवरप्रेशर या सिलिंडर से गैस रिसाव को धमाके की वजह माना जा रहा है। हालांकि, सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
10 of 11
टीकरी कलां सीएनजी पंप हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में टिकरी कला मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी फिलिंग स्टेशन में बुधवार शाम धमाका हुआ। इस मामले में मुंडका थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी रिपोर्टें आने के बाद ही किसी को प्राथमिकी में नामजद किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस की एफएसएल और आईजीएल की तकनीकी टीम ने बुधवार रात मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब इन टीमों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सीएनजी फिलिंग स्टेशन पंप में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं थी।