आईएएस, दास, दानिक्स कैडर एसोसिएशन के ज्वाइंट फोरम ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को एक संगोष्ठी में नहीं आने पर टिप्पणी की थी। दरअसल दिल्ली में स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की दो दिवसीय संगोष्ठी मंगलवार को शुरू हुई थी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उसमें पहुंचे थे। मगर शिक्षा सचिव विरोध के चलते उसमें नहीं गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों व उनके एसोसिएशन की तुलना सास, बहु और ससुर से की थी। शिक्षा सचिव एक महिला हैं इस पर ज्वाइंट फोरम ने उपमुख्यमंत्री के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।