फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSR कॉलेज की छात्राओं के साथ मनचलों ने खेली गंदी होली, लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर खोली पोल

Wed, 28 Feb 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
water balloons
'बुरा ना मानो होली है', इन्हीं पांच शब्दों का इस्तेमाल कर के सदियों से ही असामाजिक तत्व होली के दौरान महिलाओं को अपना शिकार बनाते रहे हैं। लेकिन इस बार राजधानी दिल्ली में इन शब्दों का इस्तेमाल कर कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने ऐसी घिनौनी हरकत की है जिससे किसी का भी शर्म से सिर झुक जाए।
विज्ञापन

2 of 6
water balloons
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज(एलएसआर) की दो लड़कियों पर कुछ मनचलों ने होली के नाम पर गुब्बारे में सीमेन भर कर फेंक दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
lsr college
इस बात की जानकारी खुद इन लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। इसके बाद से इनका ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद एलएसआर कॉलेज ने होली पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आपात बैठक तक बुला ली।

4 of 6
lsr college
दरअसल, इस घटना का शिकार हुई लड़कियों के ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह अपनी सहेली के साथ लंच कर के जा रही थी और तभी एक गुब्बारा आ कर उसके कपड़ों पर फटा और जो भी उसमें भरा था वो उसके कपड़ों पर फैल गया। कुछ देर बाद उस पदार्थ में से अजीब सी महक आने लगी जिससे पता चला कि वह पानी तो नहीं है। फिर उसने बताया कि उस दिन से पहली कभी उसपर सीमेन नहीं फेंका गया था।
विज्ञापन

5 of 6
water balloons
छात्रा ने इससे पहले लोग उसको किस तरह प्रताड़ित करते थे वो भी बताया। उसने कहा कि वो उत्तर-पूर्वी भारत से है इसलिए उसको चिंकी, मोमो, माल जैसे नाम से चिढ़ाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
du
इस घटना के बाद एलएसआर छात्र संघ ने फेसबुक पर आधिकारिक बयान जारी किया। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस ने होली के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें