फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जली मां-बेटियों की मौत मामले में मासूम खोलेगी राज, माचिस जलाने का कर रही इशारा

Tue, 12 Mar 2019 09:49 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास रविवार शाम दिल-दहला देने वाले हादसे में मां और दो बेटियों के कार में जिंदा जलने के मामले में नया मोड़ आ गया है, तीन साल की मासूम के इशारे से उसके पिता उपेंद्र मिश्रा पर शक की सुईं घूम गई है, यह आरोप महिला के परिजनों ने लगाए हैं, साथ ही मृतका के भाई बृज किशोर ने इसे साजिश बताते हुए जीजा द्वारा कार में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मृतका रंजना के भाई बृज किशोर का आरोप है कि उसकी बहन से संबंध ठीक न होने की वजह से जीजा उपेंद्र ने ही जानबूझकर कार में आग लगाई। बृज किशोर का आरोप है कि कार में आग लगाकर उपेंद्र सुरक्षित कार से बाहर आ गया। आरोप है कि उपेंद्र शादी के बाद से कभी भी रंजना को घुमाने नहीं ले गया था। जिस दिन यह हादसा हुआ, तब पहले बार ही उसे अक्षरधाम मंदिर ले जा रहा था। उपेंद्र मारपीट भी करता था।
 
विज्ञापन

3 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट से कार में आग लगी। हालांकि पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने रंजना के भाई के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि एफएसएल टीम ने सोमवार को कार की जांच कर ली है, रिपोर्ट आने के बाद कार में आग लगने के कारण साफ हो जाएंगे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रंजना और बेटियों रिद्धि व निक्की का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस हत्या के कोण से भी जांच कर रही है।

4 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव नहर मोर्चा, एटा (यूपी) के रहने वाले उपेंद्र की शादी गांव उदयपुरा (एटा) निवासी रंजना से 2004 में हुई थी। शादी के बाद दोनों लोनी के राम पार्क में रहने लगे। इनकी तीन बेटियां रिद्धि, निक्की और सिद्धि हुईं। शादी के बाद से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। मृतका रंजना के भाई बृज किशोर का आरोप है कि उसका जीजा तीन बेटियां होने व बेटा न होने पर खुश नहीं था। इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद रहता था। भाई का आरोप है कि साजिश रचकर उपेंद्र ने ही उसकी बहन व दो बच्चियों की हत्या की है।
विज्ञापन

5 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बृज किशोर का आरोप है कि हादसे के बाद उपेंद्र ने मायके वालों को सूचना नहीं दी, बल्कि उन्हें रिश्तेदारों से सूचना मिली। वहीं हादसे के बाद उपेंद्र सदमे में है। वह परिवार के आरोपों से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि वह बच्चों व पत्नी की मौत के सदमे के कारण उसके मायके वालों को सूचना नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माचिस जलाने का इशारा कर रही मासूम

6 of 6
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तीन साल की मासूम सिद्धि से उसके मामा व परिवार के अन्य सदस्य पूछताछ कर रहे हैं तो वह माचिस जलाने का इशारा कर रही है। मासूम ठीक से बोल नहीं पा रही है। बृज किशोर ने इसे साजिश बताते हुए जीजा द्वारा कार में जानबूझकर आग लगाने की ओर इशारे करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें