फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: शवों के चीथड़े चारों ओर बिखरे... धमाके के बाद गुल हो गई इलाके की बिजली; ब्लास्ट से सहम उठी दिल्ली

Tue, 11 Nov 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में धमाके के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई थी। कार में विस्फोट हुआ तो आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। वाहनों में सवार लोग भी चपेट में आ गए। दुकानों और घरों के शीशे टूट गए। मेट्रो सेवा रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि ढाई किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मौके पर शवों के चीथड़े चारों ओर बिखरे बड़े थे और सड़क लहूलुहान थी। 

चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान बंद हो गए। कई इलाकों में भूकंप या गैस विस्फोट समझकर लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए। पुरानी दिल्ली, कनॉट प्लेस, दरियागंज, आईटीओ, सिविल लाइंस और जामा मस्जिद इलाकों में भी दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
धमाके के कुछ मिनटों में ही आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। दुकानों के शटर गिरने लगे और शाम की खरीददारी के बीच लोगों ने अफरा-तफरी में बाजार छोड़ना शुरू कर दिया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को एहतियातन बंद करवा दिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया। दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया। 
 

4 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सिविल लाइंस और आईटीओ तक लोगों ने झटका महसूस किया
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तीव्र थी कि सिविल लाइंस और आईटीओ तक लोगों ने झटका महसूस किया। चांदनी चौक के कारोबारी रमेश गुप्ता ने बताया कि हम दुकान बंद करने ही वाले थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। पहले लगा जैसे ट्रांसफार्मर फटा लेकिन कुछ सेकंड में लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
लोगों में दहशत, मोबाइल नेटवर्क ठप...
धमाके के बाद इलाके में मोबाइल नेटवर्क पर अचानक लोड बढ़ गया। लोग अपने घरवालों को फोन करने लगे, जिससे कुछ समय तक कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे। पुलिस को एक घंटे में 200 से अधिक कॉल्स मिलीं, जिनमें ज्यादातर लोग अपने क्षेत्र में आवाज सुनाई देने और झटके महसूस होने की सूचना दे रहे थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
रात तक गूंजती रही सनसनी...
रात दस बजे तक कई इलाकों में लोगों के बीच चर्चा का विषय सिर्फ एक ही रहा कि इतनी तेज आवाज कहां से आई?” सोशल मीडिया पर भी दिल्लीवासियों ने अपनी लोकेशन से धमाके की गूंज की पुष्टि करते हुए वीडियो साझा किए। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
विज्ञापन

7 of 10
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
येलो और वायलेट लाइन पर धीमी गति से चलीं ट्रेनें 
विस्फोट की तीव्रता से आसपास की कई दुकानों और घरों के शीशे चटक गए। लाल मंदिर और मेट्रो स्टेशन पर लगे कांच के दरवाजे टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति का आकलन करने के लिए लाल किला, दिल्ली गेट, आईटीओ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं कुछ देर रोक दीं। शाम सात बजे से करीब बीस मिनट तक येलो और वायलेट लाइन पर ट्रेनें धीमी गति से चलीं।

8 of 10
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लाल किला के पास करीब 12 साल से गोलगप्पे की रेहड़ी लगता हूं। धमाके के समय मैं बर्तन धो रहा था। भाई धमाके के काफी करीब था लेकिन भगवान का शुक्र है कि उसे चोट नहीं आई। धमाके के बाद घटनास्थल से 15 से 20 मीटर दूर तक मृतकों के मांस के लोथड़े और कार के अवशेष गिरे हुए थे।-निखलेश, प्रत्यक्षदर्शी
 

9 of 10
धमाके से दहली दिल्ली, क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान के नाम से रजिस्टर थी गाड़ी
गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले सलमान को दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने आई-20 गाड़ी दिल्ली की ओखला में देवेंद्र नाम के व्यक्ति को भेजी थी। 
 
विज्ञापन

10 of 10
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्पेशल सेल की टीम और क्राइम ब्रांच 40 की टीम ने सलमान से 2 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस को छानबीन के दौरान सलमान की भूमिका संदिग्ध नजर नहीं आई। सूत्रों की माने तो उसके घर पर बच्चे खेल रहे हैं। गुड़गांव पुलिस ने दिल्ली पुलिस को गाड़ी से संबंधित इनपुट उपलब्ध करा दिया है। सीआई ए 40 प्रभारी ललित कुमार ने सलमान से पूछताछ की पुष्टि की है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें