फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: रेकी की या किसी से मिला...डेटोनेटर लगी कार पार्किंग में छोड़ उमर ने क्या किया?

Tue, 11 Nov 2025 04:05 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार शाम लाल किला परिसर के पास हुए विस्फोट की अपनी जांच को तीन महत्वपूर्ण बिंदु तक सीमित कर दिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली पुलिस संदिग्ध की गतिविधियों, फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संदिग्ध नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की प्रकृति पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 11
Delhi Car Blast - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की जांच जांच कुछ महत्वपूर्ण बिंदु पर आकर टिक गई है। बदरपुर बॉर्डर के रास्ते राजधानी में एंट्री करने वाले डॉक्टर उमर ने लाल किले की पार्किंग में तीन घंटे तक कार खड़ी की थी। कार पार्किंग करने के बाद उमर गया कहां था? क्या वो पार्किंग में ही था, या तीन घंटे के दौरान उसने किसी से मुलाकात की। या फिर उसने इलाके की रेकी की थी। 

जांच में सामने आया है कि संदिग्ध डॉ. उमर ने सोमवार दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में एंट्री की, इसके बाद शाम को निकला। इस बीच उमर क्या कर रहा था, विशेष रूप से क्या वह अपनी गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या इलाके की रैकी की थी। क्या वो किसी से निर्देश प्राप्त कर रहा था? या किसी के निर्देश का इंतजार कर रहा था?
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
जांच टीम यह भी पता करने में जुटी है कि उसने लगभग तीन घंटे तक इस क्षेत्र को रहना के लिए क्यों चुना। इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि वह किसी स्लीपर सेल से किसी सहायता या संकेत का इंतजार तो नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
जांच का दूसरा पहलू फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूम रहा है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने की संभावना है। 
 

4 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को संदेह है कि दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद में बरामदगी राज्य की सीमाओं के पार सक्रिय एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। एजेंसियां बरामद हथियारों और विस्फोटकों के स्रोत, क्या वे अलग-अलग पहुंचे थे, और उनकी डिलीवरी में किसने मदद की, इसकी भी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
अधिकारी कथित तौर पर संचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टेलीग्राम समूह के अन्य सदस्यों का पता लगा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कितने समय से सक्रिय है और इसे कौन संचालित करता है। जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में खुद जासूसी की थी या इस काम के लिए किसी और का सहारा लिया था। 
 
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सोमवार को एक बड़ी सफलता तब मिली जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद के एक अपार्टमेंट से 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट और 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री, जिसमें रसायन, डेटोनेटर और तार बरामद की थी।
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
इस मामले में डॉ. मुजम्मिल और आदिल राठेर को गिरफ्तार किया गया था। जांच का तीसरा पहलू विस्फोट की प्रकृति पर केंद्रित है। राजधानी में हुए पिछले विस्फोटों के विपरीत, जहां प्रभाव बढ़ाने के लिए कील, बॉल बेयरिंग या ब्लेड जैसी कुंद वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया था, पुलिस को लाल किले के पास विस्फोट स्थल पर ऐसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। 
 

8 of 11
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
जांचकर्ता इस बात से हैरान हैं कि कैसे विस्फोट ने इतना नुकसान पहुंचाया, आस-पास के वाहनों को चकनाचूर कर दिया, जबकि एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद आमतौर पर कोई गड्ढा या निशान नहीं दिखाई दिया। 

9 of 11
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दो शवों की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी। सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ था। ब्लास्ट में जिस सफेद आई-20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।

10 of 11
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

11 of 11
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। इधर 2 दिन के भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- पूरा देश दिल्ली विस्फोट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें