फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मांगा फोन नंबर नहीं दिया तो महिला कलाकार से की छेड़छाड़, खुद को बचाने को चलती कैब से कूदी

Mon, 28 May 2018 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दिल्ली कैंट थाना इलाके में कैब चालक ने महिला कलाकार के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने कैब से कूद कर खुद को बचाया।
विज्ञापन

2 of 5
Rape, Gangrape, Acid Attack
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। महिला कलाकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, रविवार शाम तक कैब चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया था।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
girl rape
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि महिला कलाकार मंडी हाउस में थिएटर आर्टिस्ट है। 22 मई की रात को वह मंडी हाउस से अपने घर कापसहेड़ा जा रही थी। उसने घर जाने के लिए शेयरिंग कैब ली थी। उसमें कुछ सवारियां पहले से बैठी थीं।

4 of 5
गैंगरेप - फोटो : SELF
धौलाकुंआ में कैब से अन्य सवारियां उतर गईं। युवती का आरोप है कि चालक अकेला देखकर पहले तो उससे कई बार उसका मोबाइल नंबर मांगता रहा फिर उससे अश्लील बातें करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cab driver
महिला कलाकार ने कैब से कूदकर खुद को बचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती कैब का पूरा नंबर नोट नहीं कर पाई है।  युवती ने जो नंबर बताया है, उस नंबर से मिलते-जुलते नंबर की आधा दर्जन से ज्यादा कैब मिली है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कैब चालक तक पहुुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें