फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चलती कार में लगी आग तो दूसरों को बचाने के लिए किया ये काम, खो दिया अपना ही परिवार

Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
burning car - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र की कार में जैसे ही आग लगी वह निकलने की बजाय पहले कार को फ्लाईओवर के किनारे ले गया और फिर उसने अपनी बेटी को निकाला। यह बात वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताई है। अगर उपेंद्र अपनी कार बीच फ्लाईओवर पर रोकता तो कई कारें उसकी जद में आ जातीं फिर और बड़ा हादसा होता।
विज्ञापन

2 of 8
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से साफ पता चलता है कि अक्षरधाम फ्लाईओवर पर बर्निंग कार के चालक उपेंद्र  मिश्रा काफी समझदार थे और उन्होंने अपनी और अपनों की जिंदगी से ज्यादा और पहले दूसरों के बारे में सोचा तभी वह अपनी कार किनारे ले गए।
विज्ञापन

3 of 8
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित टेंट हाउस में काम करने वाले बबलू कुमार ने बताया कि शुरुआत में कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी। लेकिन जब तक उसने फ्लाईओवर के किनारे कार लगाई तब तक आधी से ज्यादा कार में आग लग चुकी थी। वह कार से कूदा और अपने बगल में बैठी बेटी को बाहर खींच लिया।

4 of 8
रोता-बिलखता उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला
बबलू कुमार ने ये भी बताया कि वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार का लॉक खोलने और कार का दरवाजा खोलने की कोशिश लेकिन असफल रहे। बबलू ने कहा कि वो लोग डर गए थे कि कार में ब्लास्ट होगा और इसलिए दूर जाकर खड़े हो गए। दमकल अधिकारी का कहना है कि पिछले दरवाजे लॉक हो गए होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य चश्मदीद करन सरकार ने बताया कि कार चालक उपेंद्र मिश्रा लगातार कार करे पिछले दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करते रहे ताकि वह अपने परिवार को बचा सकें। लोगों ने उन्हें पीछे खींच लिया वरना वो भी मर जाते। वह जोर-जोर से चिल्लाकर रो रहे थे। हालांकि आग की आंच इतनी तेज थी कि कोई भी कार के ज्यादा पास नहीं खड़ा हो सका।
विज्ञापन

6 of 8
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर लगी कार में आग - फोटो : अमर उजाला
शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। एक ऑटो ड्राइवर जो कार में जल रहे परिवार को बचाने के लिए रुक गया था, उसने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी समय से पहुंच गए थे और जाम साफ करा दिया था। प्रशांत कश्यप नाम के ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि एक कैरेज वे जरूर रोका गया था। जिसकी वजह से ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन

7 of 8
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
ऑटो ड्राइवर आगे बोला कि इसी बीच पुलिस के आला अधिकारी समेत दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई और पुलिस ने पूरा इलाका खाली करा लिया गया। फिर क्रेन की मदद से कार को फ्लाईओवर से हटाया गया और ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सका।
विज्ञापन

8 of 8
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कार उपेंद्र मिश्रा की थी और वह उसे ऑनलाइन यूस्ड कार सेलिंग कंपनी के लिए चलाते थे। उन्होंने बताया कि रविवार को वह परिवार को घुमाने ले जाना चाहते थे इसलिए काम पर नहीं गए और परिवार के साथ चले गए। पूर्वी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर जसमीत सिंह ने कहा कि मिश्रा जो पेशे से ड्राइवर हैं अपने परिवार के साथ हुए इस हादसे से सदम में हैं। हम उनसे बाद में बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें