फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः हाई फाई सिस्टम से चल रहा था सेक्स रैकेट, बटन से खुलता था तहखाना, बनाया था 'मेन्यू कार्ड'

Thu, 12 Sep 2019 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से बुराड़ी इलाके में स्पा सेंटर 18 प्लस ब्यूटी टेंपल में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस स्पा सेंटर पर छापे के बाद कई ऐसे खुलासे सामने आई हैं जिसे देखकर खुद महिला आयोग की टीम और पुलिस भी दंग रह गई। यहां जिस तरह का मेन्यू कार्ड बरामद हुआ है उससे ये साफ जाहिर होता है कि यहां अच्छा-खासा सेक्स रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
सेंटर में डीसीडब्ल्यू की टीम को बाउंसर और तहखाने जैसे छोटे-छोटे कमरे भी मिले। शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की गई। यहां से चार लड़कियों को बचाया गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस स्पा सेंटर के बारे में लिखा है, "बुराड़ी के स्पा की शिकायत मिली! हाई फाई सिस्टम से सेक्स रैकेट चलाते हैं। वेबसाइट पर लड़की की फोटो, रेट डालते हैं। नीचे फ्लोर पर बटन से तहखानों के दरवाजे खुलते हैं। लड़की के "मेन्यू कार्ड" बना रखे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ भंडाफोड़ किया। बदलाव करके रहेंगे!"
विज्ञापन

3 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
बता दें कि यहां छापेमारी में जो मेन्यूकार्ड बरामद हुआ है वह इतना उत्तेजक है कि इसे पढ़कर ही समझा जा सकता है कि यहां चल रहा गोरखधंधा किस लेवल का था। यहां पर लड़कियों की फोटो और द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में भी कार्ड बना हुआ था।

4 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, दिल्ली पुलिस से बात कर उनकी टीम के साथ सदस्य बुराड़ी में 18 प्लस ब्यूटी टेंपल स्पा पहुंचे। पुलिस के अधिकारी के साथ आयोग के एक सदस्य ने वहां ग्राहक बनकर एंट्री की। उनको वहां लड़कियों के फोटो और रेट स्क्रीन पर दिखाए गए। 
विज्ञापन

5 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
इसके बाद टीम ने कमरों का निरीक्षण किया। वहां छोटे-छोटे तहख़ाने जैसे कमरे थे। वहां से आपत्तिजनक वस्तुएं और अश्लील मेनू कार्ड मिले। 3 लड़कों ने बताया कि वे ग्राहक हैं और वहां सेक्स रैकट चल रहा है। सेंटर में बड़े लोहे के गेट मिले। जीना एक बटन से बंद और खोला जाता।
विज्ञापन

6 of 8
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
आयोग के अनुसार, स्थानीय पुलिस 4 लड़कियों, 3 ग्राहकों और रैकेट चलाने वाले तीन लोगों को साथ ले गई। पुलिस ने सीसीटीवी के साथ कुछ सामान भी जब्त किया। डीसीडब्ल्यू के मुताबिक, स्थानीय पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
sex racket in spa centre - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "DCW में लगातार स्पा के खिलाफ कम्प्लेंट आ रही हैं। हैरान थी वेबसाइट पर लड़कियों की फोटो और रेट देख! क्राइम ब्रांच का शुक्रिया। तुरंत उन्होंने हमारी मदद की और इस घटिया रैकट को पकड़वाया। धड़ल्ले से लोग स्पा चला रहे हैं। बेटियों की नुमाइश करने वालों को सख्त सजा होनी चाहिए!
विज्ञापन

8 of 8
sex racket in spa centre - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
एक अन्य ट्वीट में स्वाति ने लिखा है, "दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ DCW ने बुराड़ी में बड़े सेक्स रैकट का भंडाफोड़ किया। ‘18प्लस ब्यूटी टेम्पल’ स्पा में तहखाने थे! 4 लड़कियां निकालीं जो 3 कस्टमर के साथ थीं! मौके से कॉन्डम और मेन्यू कार्ड मिले जिनमें हर पोजिशन में सेक्स का रेट था! लड़कियों को भी स्क्रीन पर रेट संग दिखाते थे!"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें