दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत
- फोटो : अमर उजाला
ताश के पत्तों की तरह गिरे लेंटर
इस दौरान मौके पर चीख-पुकारने की आवाजें आने लगीं। लोग इमारत की ओर भागे। चार मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज था। ताश के पत्तों की तरह एक के ऊपर एक लेंटर बिखरे हुए थे। मलबे में आधे फंसे लोग चीखकर मदद की गुहार लगा रहे थे। चंद ही मिनटों में गली में लोगों का हुजूम जुट गया। लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू किया।