सिविल लाइंस में बिल्डर राम किशोर अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मेट्रो पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पकड़ा है। लूटपाट के लिए बिल्डर की हत्या की गई थी। खास बात यह है कि आरोपी मेट्रो कार्ड के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ा। देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।