उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सिविल लाइंस इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक नामी बिल्डर की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राम किशोर अग्रवाल (77) के रूप में हुई है। रविवार सुबह राम किशोर अग्रवाल मार्ग स्थित उनकी कोठी पर उनका शव खून से लथपथ मिला।
सोसायटी के गार्ड ने शोर मचाया तो पहली मंजिल पर सो रहे बेटे की आंख खुली। जिसके बाद बुजुर्ग को गाड़ी में डालकर नजदीकी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। राम किशोर अग्रवाल की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। महज एक साल के भीतर परिवार में तीसरी मौत हो गई है।