delhi police
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे चलता था सेक्स रैकेट
ग्राहक दलालों को निजी रूप से संपर्क करते थे और फिर उन्हें लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। लड़की से टोकन के रूप में कुछ रुपया लेने के बाद दलाल लड़की को ग्राहक की बताई जगह पर छोड़ देते थे। आरोपियों ने बताया कि परिचितों की मदद से धंधा चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक वैगनआर कार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रियास सिद्दीकी, नवीन और अल्पना(बदला गया नाम) शामिल हैं।