फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बर्थडे पर निकली पिता की अर्थी: दो दिन बाद हुआ वित्त मंत्रालय के अधिकारी का अंतिम संस्कार, देखें Video

Tue, 16 Sep 2025 04:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद से नवजोत के 80 साल के पिता बलवंत सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिता बलवंत सिंह एयरफोर्स से रिटायर अधिकारी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के धौला कुआं में 14 सितंबर को बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और विधि विधान के साथ उनको आखिरी विदाई दी गई। इससे पहले खबर थी कि उनकी बहन अमेरिका में हैं इस वजह से अंतिम संस्कार में देरी हुई। मंगलवार को वो दिल्ली लौटीं और नवजोत सिंह को अंतिम विदाई दी गई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव नवजोत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बहन ने जताई थी आखिरी बार देखने की इच्छा
बहन ने अपने पिता से फोन कर भाई को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई थी। नवजोत सिंह की मौत की खबर जब बड़ी बहन पुनीत तक पहुंची तो उनकी दुनिया ही उजड़ गई। उन्होंने पिता बलवंत सिंह से वीडियो कॉल पर रोते हुए यही गुजारिश की कि भाई का अंतिम संस्कार उनके आने के बाद ही किया जाए।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
टूट चुके हैं नवजोत के पिता
परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद से नवजोत के 80 साल के पिता बलवंत सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिता बलवंत सिंह एयरफोर्स से रिटायर अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत का कुछ ही दिनों में प्रमोशन होने वाला था और परिवार ने प्रमोशन के बाद एक साथ घूमने की योजना बनाई थी। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।

4 of 6
नवजोत और उनके बेटे नवनूर - फोटो : पीटीआई
आज है बेटे का जन्मदिन
कांपती आवाज में बलवंत सिंह बोले कि नवजोत हमारे घर का गर्व था। वह आईआईएम लखनऊ से कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग लेकर आया था। वह अपनी मेहनत के बल पर ऊंचे मुकाम तक पहुंचा था। हम सब उसके उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे। घटना के बाद से उनके बेटे नवनूर का भी रो रोकर बुरा हाल है। आज (16 सितंबर) उसका जन्मदिन है। हर साल उसके माता-पिता उसकी जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाते थे।
विज्ञापन

5 of 6
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
किसी ने मदद नहीं की, सब बनाते रहे वीडियो
धौलाकुआं के पिलर नंबर 67 के पास हुए हादसे के बाद वहां से काफी गाड़ियां गुजरी, लेकिन घायलों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। रविवार को हुए हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। घटनास्थल पर रहने वाले लोगों ने भी कहा कि लोग मदद के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जलबोर्ड का काम चल रहा है। यहां काम करने वाले आकाश ने बताया कि रविवार दोपहर जब घटना घटी वह वहां खाना खा रहे थे। तभी शोर सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
चश्मदीद की जुबानी पूरी कहानी
हादसे के चश्मदीद कैब ड्राइवर गुलफाम ने बताया कि वह धौलाकुआं की तरफ से गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी उसने सड़क पर अफरा-तफरी देखी। वहां सड़क पर लोग गिरे पड़े थे और उनकी मदद करने की कोशिश हो रही थी। उसने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई और घायलों को कार में बिठाने में हाथ बंटाया। गुलफाम ने बताया कि उसी समय बीएमडब्ल्यू कार चला रही महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी और कह रही थी कि सब कुछ तैयार रखो। उसने जब पूछा कि किस अस्पताल जाना है, तो उसने जवाब नहीं दिया। कहा कि आजादपुर की तरफ चलो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें