फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और ये मंदिर थे निशाने पर... मुजम्मिल के फोन से खुला राज

Thu, 13 Nov 2025 04:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली बम धमाके की जांच में जुटी एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी। 
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से गिरफ्तार सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में कई बार लाल किला इलाके की रेकी थी। उसके मोबाइल फोन के डंप डाटा से यह खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि रेकी 26 जनवरी को इस ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की साजिश के तहत की गई थी, पर तब यह साजिश नाकाम हो गई। जांचकर्ताओं को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का पता चला है। एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी। 
विज्ञापन

2 of 10
डॉ. मुजम्मिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुजम्मिल और धमाके के आरोपी डॉ. उमर नबी के तुर्किये कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विशेष जांच दल का गठन कर धमाके की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 10
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुजम्मिल के मोबाइल फोन के डाटा से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार मौजूदगी थी। मुजम्मिल अपने सहयोगी उमर के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ के पैटर्न का अध्ययन करने के लिए कई बार वहां गया था। 
 

4 of 10
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
टावर लोकेशन डाटा और नजदीकी इलाकों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज से उनकी गतिविधियों की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि उमर और मुजम्मिल तुर्किये भी गए थे। जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई
अब जांच की जा रही है कि क्या दोनों अपनी यात्रा के दौरान किसी विदेशी हैंडलर से मिले थे। जांचकर्ता मुजम्मिल के संचार और डिजिटल फुटप्रिंट का भी विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि मॉड्यूल की गतिविधियों के लिए धन और विस्फोटकों के स्रोत के बारे में पता लगाया जा सके। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अन्य संदिग्धों ने भी इसी तरह की टोह ली थी या गिरफ्तार संदिग्धों को रसद सहायता दी थी। 
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई
पुलिस उमर के मोबाइल का डाटा भी खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि विस्फोट से ठीक पहले वह किसी के संपर्क में था या नहीं।


 
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व दिल्ली पुलिस को बुधवार देर रात डीएनए जांच की रिपोर्ट मिली। इससे साफ हो गया कि आई20 कार उमर नबी ही चला रहा था और धमाके में उसकी भी मौत हो गई। उमर ने अपने साथियों को बताया था कि वह दिसंबर में हमला करेगा। इसे अंजाम देने के लिए ही उसने आई20 में विस्फोटक लाद रखा था। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उमर वाहन से जुड़ा विस्फोटक यानी कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था और इसके लिए उसने इंटरनेट से जानकारी जुटाई। 10 नवंबर को साथियों की गिरफ्तारी से डरकर उमर ने बौखलाहट में विस्फोट कर दिया। 

8 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर : 12 डॉक्टर हिरासत में जमात से जुड़े 500 ठिकानों पर छापा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के 500 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। 12 से अधिक डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कार्रवाई श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए की गई।

9 of 10
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
अकेले कुलगाम में 200 और श्रीनगर में 150 से अधिक जगह छापे मारे गए। इस दौरान, आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण जब्त किए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए डॉक्टरों में से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के हैं। डॉ. मुजम्मिल की बहन अस्मत उर्फ जासी भी देर रात तक पुलिस हिरासत में थी।
विज्ञापन

10 of 10
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से 40 से ज्यादा नमूने जुटाए
फोरेंसिक टीम ने विस्फोट स्थल से अब तक 40 से ज्यादा नमूने एकत्र किए हैं। एफएसएल ने नमूनों का विश्लेषण करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। विस्फोट के बाद से एफएसएल प्रयोगशाला 24 घंटे काम कर रही है। गौरतलब है कि मौके से दो कारतूस और दो अलग-अलग तरह के विस्फोटकों के नमूने भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें