Delhi Car Blast
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बदरपुर बॉर्डर से लेकर लालकिले की सुनहरी मस्जिद के पार्किंग क्षेत्र तक, साथ ही आउटर रिंग रोड से कश्मीरी गेट-लाल किला मार्ग तक, कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की सावधानीपूर्वक जांच की गई है। विभिन्न मार्गों पर फुटेज की जांच में लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 13 लोग वर्तमान में जांच के दायरे में हैं और उनसे संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल, खुफिया विभाग व स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।