फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: धमाके के तीन दिन बाद भी मिले मानव अंग, 150 मीटर दूर धड़ से अलग हुआ हाथ मिला; कुत्ते उठा रहे मांस

Fri, 14 Nov 2025 03:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हुए धमाके के बाद शवों और गाड़ियों के टुकड़े कई सौ मीटर दूर तक जाकर गिरे। जांच दल लगातार पूरे एरिया से सबूत जुटा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को करीब एक किलोमीटर एरिया तक तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस तलाशी अभियान चलाकर जुटाए सबूत - फोटो : अमर उजाला
इसे जांच एजेंसियों की लापवाही कहेंगे या भूल...। गुरुवार को धमाके वाली जगह से करीब 150 मीटर दूर एक शौचालय के टीन शेड पर एक मानव हाथ पड़ा मिला। सुबह के समय शौचालय आए एंबुलेंस चालक की नजर उस पर गई तो उसके होश उड़ गए। उसने जांच दल को फौरन इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सबूतों की तलाश में पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
धमाके की तीव्रता के कारण हाथ हवा में उड़कर यहां गिरा
खबर मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा जांच दल मौके पर पहुंच गया। बाद में एफएसएल की टीम ने छानबीन के बाद धड़ से अलग हुए हाथ को कब्जे में लेकर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। जांच दल के सूत्रों का कहना है कि धमाके की तीव्रता के कारण ही हाथ हवा में उड़कर यहां गिरा।
विज्ञापन

3 of 5
लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सबूतों की तलाश में पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कुत्ते उठा रहे मांस
हालांकि छानबीन के दौरान शौचालय के पास ही जांच दल को एक मास का लोथड़ा पड़ा मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद इसको कुत्ते उठाकर यहां लाएं हो। तीन दिन बाद भी जब शवों के अवशेष मिलने की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों ने जांच पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए। 

4 of 5
जिंदा जल रहे व्यक्ति को बचाया उतरी दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमाके बाद जब पुलिसकर्मी लालकिले - फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर के एरिया में फिर हुई तलाशी
इतना सब होने के बाद जांच एजेंसियां और लोकल पुलिस एक बार फिर हरकत में आई। करीब एक किलोमीटर एरिया की पूरी तरह तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान धमाके के बाद हवा में उड़कर आए गाड़ियों के पुर्जें और दूसरा सामान बरामद होता रहा। बता दें कि लाल किला ब्लास्ट साइट को पुलिस ने गुरुवार को भी सील ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सबूतों की तलाश में पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
इमारतों, मंदिरों की छतों में हुई तलाशी
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हुए धमाके के बाद शवों और गाड़ियों के टुकड़े कई सौ मीटर दूर तक जाकर गिरे। जांच दल लगातार पूरे एरिया से सबूत जुटा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को करीब एक किलोमीटर एरिया तक तलाशी अभियान चलाया गया। इमारतों, मंदिरों, दुकानों व दूसरी जगहों की छतों पर भी जांच की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें