फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: विस्फोटक में टीएटीपी!... 9MM कैलिबर के कारतूस, राजधानी के पहले फिदायीन हमले में एक और नया खुलासा

Mon, 17 Nov 2025 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली धमाके में एक और खुलासा हुआ है। लाल किले के पास धमाका राष्ट्रीय राजधानी का पहला फिदायीन हमला था। डॉ. उमर आत्मघाती हमलावर था। सहयोगी साजिशकर्ता गिरफ्तार हो गया है। धमाके में इस्तेमाल कार आमिर के नाम रजिस्टर्ड थी। 
विज्ञापन
1 of 12
Delhi Blast - फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली धमाके को आत्मघाती हमला माना है। एजेंसी ने कार में धमाका करने वाले कश्मीरी फिदायीन डॉ. उमर नबी के सहयोगी साजिशकर्ता आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। हमले में इस्तेमाल कार आमिर के ही नाम पर रजिस्टर्ड थी। देश की राजधानी में यह पहला आत्मघाती हमला है।

एनआईए ने कहा, दिल्ली पुलिस से केस की जांच लेने के बाद एजेंसी ने कई छापे मारे, उसी दौरान आमिर को गिरफ्तार किया गया। जांच से पता चला कि जम्मू-कश्मीर में पंपोर के संबूरा निवासी आमिर ने डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

2 of 12
आमिर राशिद अली - फोटो : सोशल मीडिया
विस्फोट करने के लिए वाहन-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के रूप में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, आमिर उसे खरीदने में मदद करने दिल्ली आया था। फोरेंसिक जांच से स्पष्ट हो चुका है कि कार फरीदाबाद सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा उमर ही चला रहा था। 
विज्ञापन

3 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI
एजेंसी ने उमर से जुड़ा एक अन्य वाहन भी जब्त किया है। एजेंसी ने अब तक 73 लोगों से पूछताछ की है। एनआईए दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आतंकी गठजोड़ के सुराग तलाश रही है।

4 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI
डॉ. उमर पिछले साल से आत्मघाती हमलावर की तलाश में था
जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. उमर नबी पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। उमर इस षड्यंत्र को लगातार आगे बढ़ा रहा था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए जसीर ने पूछताछ में यह खुलासा किया।
विज्ञापन

5 of 12
मौके पर मिला कारतूस - फोटो : अमर उजाला
9 एमएम कैलिबर के कारतूस मिले
धमाके वाली जगह से बरामद तीन कारतूस 9 मिमी कैलिबर के थे। इनमें एक खाली था। यह ऐसा हथियार है जो आम नागरिक नहीं रख सकते। इसका इस्तेमाल सिर्फ सुरक्षा बल करते हैं। हालांकि, कारतूस बरामद होने के बावजूद, घटनास्थल पर कोई पिस्तौल या उसका कोई हिस्सा भी नहीं मिला। पता लगाया जा रहा है कि कारतूस घटनास्थल पर कैसे आए। कारतूसों की बरामदगी ने इस मामले में एक नया कोण जोड़ दिया है।
विज्ञापन

6 of 12
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई
हवाला से आए 20 लाख
जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन से जुड़े 20 लाख रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा भी किया है। सूत्रों ने बताया कि यह रकम हवाला के जरिये जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर ने भेजी थी।
 
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI
इसमें से 3 लाख रुपये से 26 क्विंटल एनपीके उर्वरक खरीदा गया, जो कृषि में इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम आधारित रासायनिक यौगिक है। इनसे विस्फोटक भी बनाए जा सकते हैं।
 

8 of 12
डॉ. मुजम्मिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया, पैसे के लेन-देन को लेकर उमर और शाहीन में तनाव हो गया था। मुजम्मिल से मिले अहम सुराग से साजिश की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिली है।
 

9 of 12
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
विस्फोटक में टीएटीपी संभव
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें मौजूद आईईडी के प्रमुख घटकों में से ट्राइएसीटोन ट्राइपे-रॉक्साइड यानी टीएटीपी भी हो सकता है। कम से कम दो-तीन किलो अमोनियम नाइट्रेट और ईंधन तेल भी इस्तेमाल किया गया होगा, जिससे 40-50 किलो वजन हो गया होगा। टीएटीपी झटके, गर्मी, घर्षण और विद्युत प्रवाह के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

10 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
हरियाणा की महिला डॉक्टर को पूछताछ के बाद छोड़ा
सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में कश्मीर काउंटर इंटेलिजेंस ने अनंतनाग में महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जीएमसी के पूर्व चिकित्सक डॉ. आदिल अहमद की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से उसका नाम सामने आया था। महिला डॉक्टर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, उसका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह महिला डॉक्टर अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदिल की जूनियर थी।

11 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश कनेक्शन
धमाके में पाकिस्तान के साथ अब बांग्लादेश कनेक्शन भी मिला है। सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले पाकिस्तान में लश्कर के कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिज्ब-उल-तहरीर के हैंडलरों, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्यों, विस्फोटक विशेषज्ञ और बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। दावा है कि इसी में भारत में हमलों के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

12 of 12
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
यह भी दावा है कि आतंकियों की एक टीम नवंबर के शुरू में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आई और एबीटी सदस्यों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले घर में ठहरी। बैठक में हिज्ब-उल-तहरीर का ढाका प्रमुख जुबैर अहमद, सैफ का करीबी इब्तिसाम इलाही जहीर, हाफिज शुजादुल्लाह और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का हाफिज अली फजुल शामिल हुए। एक वीडियो में सैफुल्ला दावा कर रहा है कि लश्कर के सदस्य बांग्लादेश में सक्रिय हैं और भारत पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें